अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Sports

विकास क्रिकेट क्लब झमटीया द्वारा आयोजित 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

राजापुर की टीम नें गौड़ा को हराया बछवाड़ा, बेगूसराय:- प्रखंड कार्यालय परिसर मैदान में रविवार को विकास क्रिकेट क्लब झमटीया द्वारा आयोजित 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट के दौरान बेगूसराय जिले के 14 टीम व समस्तीपुर जिले के 2 टीम भाग ले रही है। 15 दिवसीय क्रिकेट खेल टूर्ना

विकास क्रिकेट क्लब झमटीया द्वारा आयोजित 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

Article Advertisement

राजापुर की टीम नें गौड़ा को हराया बछवाड़ा, बेगूसराय:- प्रखंड कार्यालय परिसर मैदान में रविवार को विकास क्रिकेट क्लब झमटीया द्वारा आयोजित 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट के दौरान बेगूसराय जिले के 14 टीम व समस्तीपुर जिले के 2 टीम भाग ले रही है।

Article Advertisement

15 दिवसीय क्रिकेट खेल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी नेहा कुमारी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रामोद कुंवर के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन मैच एलेवन स्टार गौड़ा व राजापुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। राजापुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। राजापुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर की मैच में शानदार बल्लेवाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 198 रन बनाकर गौड़ा की टीम के सामने जीत के लिए 199 रन बनाने का लक्ष्य रखा। वही एलेवन स्टार गौड़ा की तीन जब बल्लेबाजी करने आई तो राजापुर टीम के बोलर के सामने टिक नहीं पाई। गौड़ा की टीम ने 14 ऑवर चार गेंद पर ही दस विकेट खोकर मात्र 85 रन ही बना सकी। राजापुर की टीम ने 113 रन से जीता हासिल किया। खेल के दौरान राजापुर टीम के बल्लेबाज अंकित कुमार के द्वारा 30 बॉल पर 51 बनाकर टीम के लिए अच्छे स्कोर खड़ा किया। आयोजक द्वारा अंकित कुमार को अच्छा खेलने एवं अर्धशतक मारने व् टीम में सबसे अधिक रन के लिए मैच ऑफ़ द मैच घोषित किया। क्रिकेट खेल के दौरान एंपायर के निर्णायक की भूमिका में अजीत कुमार व पंकज कुमार कर रहे थे। वही कॉमेंट्री गोलू कुमार,हर्ष कुमार एवं प्रणव कुमार कर रहे थे। मौके पर आयोजक सौरभ कुमार,मनोज कुमार राहुल,गोलू झा टिंकू कुमार,रोहित कुमार,पंकज कुमार,संतोष कुमार,सुमन कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read