Vikram Vedha Advance Bookings: पहले ही दिन कमा लिए इतने, 100 से ज्यादा देशो में होगी रिलीज Vikram Vedha First day collection in Advance Bookings: तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik roshan) की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के लिए एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है।
दमदार एक्शन वाली ऋतिक और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की इस फिल्म के हिट ट्रेलर ने दुनियाभर के दर्शकों को उत्साहित कर दिया है।
देशभर में दर्शकों का इस फिल्म को लेकर क्रेज का अंदाजा फिल्म के लिए पहले दिन हुई एडवांस बुकिंग से ही लगाया जा सकता है।
रिलीज से पहले ही कर ली इतनी कमाई 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही विक्रम वेधा के ट्रेलर और Alcoholia गाने ने दर्शकों को इस फिल्म के लिए सुपर एक्साइटिड कर दिया है।
फिल्म को ओपनिंग डे पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है क्योंकि फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही लाखों की कमाई कर ली है।
sacnilk.com वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म के लिए करीब 7843 टिकट बेचे जा चुके हैं।
इस तरह से रिलीज से पहले ही फिल्म ने 24 लाख रुपये तक की कमाई कर ली है और अभी भी एडवांस बुकिंग जारी है।
इन शहरों में विक्रम वेधा की हुई सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग sacnilk.com वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के लिए सबसे ज्यादा एडवासं बुकिंग चेन्नई, सूरत, बेंगलुरू और हैदराबाद में हुई है।
चेन्नई में 32 हजार (51.79 हजार रुपये) से ज्यादा टिकट की एडवांस बुकिंग हुई है।
सूरत में 5.15 लाख टिकट (6.91 लाख रुपये ), हैदराबाद में 2.24 लाख टिकट (21.78 लाख रुपये), बेंगलुरू में 90.35 हजार टिकट (3.44लाख रुपये) की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
इस तरह से फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 24 लाख रुपये की कमाई कर ली है।
इन शहरों के अलावा देशभर के बाकी शहरों में भी फिल्म के लिए अच्छी एडवांस बुंकिग देखने को मिल रही है।
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल डिस्ट्रिब्यूशन का रिकॉर्ड विक्रम वेधा के लिए दर्शकों का क्रेज ना केवल देशभर में बल्कि दुनियाभर में देखने को मिल रहा है।
जानकारी के लिए बता दें विक्रम वेधा इंटरनेशनल डिस्ट्रिब्यूशन के मामले में सबसे ज्यादा देशों में रिलीज होने वाली फिल्म बन चुकी है।
इस फिल्म को 100 से ज्यादा देशों में रिलीज किया जा रहा है।
देशभर में इस फिल्म के 1250 मल्टीप्लेक्सिस में एडवांस बुकिंग भी जारी है।
एडवांस बुकिंग में मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स के चलते इस बात की अटकलें हैं कि ये फिल्म अपने पहले वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने में सफल हो सकती है।
क्या है विक्रम वेधा की कहानी?
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की 'विक्रम वेधा' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
ये फिल्म पुष्कर-गायत्री के डायरेक्शन में साल 2017 में रिलीज हुई इसी नाम से तमिल थ्रिलर फिल्म हिन्दी वर्जन है।
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो विक्रम वेधा' एक पुलिस वाले की कहानी है, जो एक गैंगस्टर को पकड़ने की तलाश में है।
चीजें एक अलग ही मोड़ ले लेती हैं जब गैंगस्टर वेधा अपनी इच्छा से सरेंडर कर देता है और पुलिस ऑफिसर को अपनी पिछली कहानी बताता है जो उसकी अच्छाई और बुराई की सोच को चुनौती दे देती है।
Article Advertisement
Entertainment
Vikram Vedha Advance Bookings: पहले ही दिन कमा लिए इतने, 100 से ज्यादा देशो में होगी रिलीज
Vikram Vedha Advance Bookings: पहले ही दिन कमा लिए इतने, 100 से ज्यादा देशो में होगी रिलीज Vikram Vedha First day collection in Advance Bookings: तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik roshan) की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के लिए एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है। दमदार एक्शन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
नानी की The Paradise ने पहले हफ्ते में मचाया धमाल, 150 करोड़ के पार कमाई; आलोचनाओं पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

Entertainment
Nani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खास

Entertainment
OTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीज

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
