रस्सी कूदी..साइक्लिंग की…रात भर दौड़ती रहीं, जानें ओलंपिक में अनहोनी टालने के लिए विनेश फोगाट ने क्या-क्या किया Vinesh Phogat : पेरिस ओलंपिक से कुछ घंटे पहले ऐसी खबर आई थी, जिसे सुनकर पूरा देश खुशी से झूम रहा था।
लेकिन इन खुशियों को नजर लग गई और कुछ ही घंटों में 140 करोड़ भारतीयों का दिल टूट गया है।
विनेश फोगाट ओलंपिक फाइनल से अयोग्य हो गई हैं।
Vinesh Phogat disqualified from Paris Olympics: इस खबर पर यकीन करना मुश्किल है, लेकिन एक ही दिन में तीन-तीन पहलवानों को पटखनी देकर इतिहास रचने वाली विनेश फोगाट का ओलंपिक गोल्ड जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है।
पूरा देश भारत की बेटी के फाइनल जीतने की प्रार्थना में लगा हुआ था, उसी बीच ये दिल तोड़ने वाली खबर आई।
पेरिस ओलंपिक के 50 किलो भारवर्ग फ्रीस्टाइल इवेंट में विनेश फोगाट अयोग्य करार दे दी गई है।
सिस्टम से लड़कर पेरिस में तिरंगा लहराने वाली विनेश की चुनौतियां खत्म नहीं हुई और अचानक से एक ऐसी गाज गिरी, जिसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।
मीडिया खबरों के मुताबिक विनेश 50 किलो भार वर्ग के लिए अयोग्य हैं क्योंकि उनका करीब 2 किलो वजन ज्यादा है।
इस वजह से वह 50 किलो भारवर्ग में हिस्सा नहीं ले सकतीं।
हालांकि विनेश के कोच का दावा है कि उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा आया है।
एक दिन पहले ही रचा था इतिहास कुछ ही घंटों के अंतराल में विनेश फोगाट को जरूरत से ज्यादा प्रेशर वाले 3-3 मैच खेलने पड़े और उन्होंने तीनों में ही जीत दर्ज कर ली।
पहले ही मैच में उन्होंने जापान की रेसलर को हराया, जो पिछले 82 मैचों से जीतती आ रही थीं।
चार बार की वर्ल्ड चैंपियन थीं, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट थीं।
फिर क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी आसानी से जीत हासिल करते हुए उन्होंने नया इतिहास रचा और भारत के लिए पदक पक्का किया।
विनेश ने वो सब किया, जो उन्हें चैंपियन बनाने के लिए जरूरी था।
रात भर किया संघर्ष इतने ज्यादा प्रेशर वाले मैच खेलने के बाद अगले दिन फाइनल के लिए उतरना था।
लेकिन आराम करने के बजाय विनेश फोगाट एक अलग अग्निपरीक्षा में सफल होने के लिए जुट गईं।
50 किलोग्राम भारवर्ग के मानकों को पूरा करने के लिए उन्होंने रातभर कड़ी मेहनत की।
वह पूरी रात सोई नहीं और कुछ-कुछ करती रहीं ताकि वजन मानकों के अनुरूप हो जाए।
वह पूरी रात जॉगिंग करती रहीं, रस्सी कूदती रहीं।
यहां तक कि साइक्लिंग भी करती रहीं।
मगर सुबह पूरे देश के लिए दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ गई।
Article Advertisement
Sports
रस्सी कूदी..साइक्लिंग की…रात भर दौड़ती रहीं, जानें ओलंपिक में अनहोनी टालने के लिए विनेश फोगाट ने क्या-क्या किया
रस्सी कूदी..साइक्लिंग की…रात भर दौड़ती रहीं, जानें ओलंपिक में अनहोनी टालने के लिए विनेश फोगाट ने क्या-क्या किया Vinesh Phogat : पेरिस ओलंपिक से कुछ घंटे पहले ऐसी खबर आई थी, जिसे सुनकर पूरा देश खुशी से झूम रहा था। लेकिन इन खुशियों को नजर लग गई और कुछ ही घंटों में 140 करोड़ भारतीयों का दिल टूट गया है।

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
