अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

हे राम! रील बनते वक्त छठे फ्लोर से नीचे गिरी लड़की, भयावह वीडियो हो रहा वायरल

हे राम! रील बनते वक्त छठे फ्लोर से नीचे गिरी लड़की, भयावह वीडियो हो रहा वायरल Viral Video : मामला गाजियाबाद का है, यहां एक लड़की रील बनाने के चक्कर में बालकनी से नीचे गिर गई, जिससे गंभीर चोट लग गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। रील बनाने के लिए आज के युवा जान भी जोखिम में डालने से बाज नहीं आते। ऐ

हे राम! रील बनते वक्त छठे फ्लोर से नीचे गिरी लड़की, भयावह वीडियो हो रहा वायरल

Article Advertisement

हे राम! रील बनते वक्त छठे फ्लोर से नीचे गिरी लड़की, भयावह वीडियो हो रहा वायरल Viral Video : मामला गाजियाबाद का है, यहां एक लड़की रील बनाने के चक्कर में बालकनी से नीचे गिर गई, जिससे गंभीर चोट लग गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। रील बनाने के लिए आज के युवा जान भी जोखिम में डालने से बाज नहीं आते। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जब रील के चक्कर में युवक/ युवतियों की जान जा चुकी है। अब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां रील बनाने के चक्कर में एक लड़की छठी मंजिल से नीचे गिर गई, वह दर्द से तड़पती रही, इस दौरान उसकी मां भड़क गईं। खबरों के अनुसार, गाजियाबाद के इंदिरापुरम की एक सोसाइटी में 16 साल की मोनिशा फ्लैट की बालकनी में खड़ी होकर रील बना रही थी। इसी दौरान हाथ से फोन छूट गया और फोन पकड़ने के लिए वह लपकी। फोन पकड़ने की कोशिश में मोनिशा छठे मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कई पुरुष, लड़की की मदद करने के लिए पहुंचे हैं और उसे एक गाड़ी से अस्पताल भेजा रहा है। जिस वक्त तमाम लोग बच्ची को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे, उस दौरान बच्ची की मां उस पर भड़क गईं और डांटने लगीं। बच्ची की मां ने कहा कि मेरी बात नहीं मानी ना तू, बहुत गंदी लड़की है तू। अपने मां-बाप का नाम खराब कर दिया। कोई तो समझाओ इसको। वहीं बच्ची दर्द से कराहते हुए पापा को बुलाने के लिए कह रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची अस्पताल पहुंच गई और उसका इलाज शुरू हो गया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि रील्स बनाने के चक्कर में लोग अपना जीवन तक तबाह कर रहे हैं, इन लोगों को समझ क्यों नहीं आ रही है। एक ने लिखा कि यही है दुनिया की सच्चाई अब इसके इंस्टाग्राम पर जितने भी फॉलोअर होंगे वह कोई काम नहीं आएंगे सिर्फ मां-बाप काम आएंगे। एक ने लिखा कि रील के चक्कर में जिंदगी तबाह करने वालों को जब समझाओ तो वे उल्टा हमें ही ज्ञान देने लगते हैं और फिर इस तरह के हादसे सामने आते रहते हैं। एक ने लिखा कि रील बनाने वालों को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए, इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं और लोगों की जान जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read