अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Sports

कोहली दिन-रात टेस्ट के लिए सहमत, भारत जल्द मैच खेलेगा: गांगुली

कोहली दिन-रात टेस्ट के लिए सहमत, भारत जल्द मैच खेलेगा: गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि कप्तान विराट कोहली दिन-रात का टेस्ट मैच खेलने के लिए सहमत हैं। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम चुनने के उद्देश्य से गांगुली गुरुवार को मुंबई में कोहल

कोहली दिन-रात टेस्ट के लिए सहमत, भारत जल्द मैच खेलेगा: गांगुली

Article Advertisement

कोहली दिन-रात टेस्ट के लिए सहमत, भारत जल्द मैच खेलेगा: गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि कप्तान विराट कोहली दिन-रात का टेस्ट मैच खेलने के लिए सहमत हैं। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम चुनने के उद्देश्य से गांगुली गुरुवार को मुंबई में कोहली एवं उप-कप्तान रोहित शर्मा से मिले थे। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने दिन-रात के टेस्ट मैच खेलने के मुद्दे पर भी चर्चा की। गांगुली ने शुक्रवार को यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में कहा, “हम सभी इस बारे में सोच रहे हैं। हम इस बारे में कुछ करेंगे। मैं दिन-रात के टेस्ट मैच में विश्वास रखता हूं। कोहली भी इसके लिए सहमत हैं। मुझे अखबारों में बहुत सी रिपोर्ट दिखाई देती हैं कि वह इसके पक्ष में नहीं हैं, लेकिन यह सच नहीं है। खेल को आगे बढ़ने की जरूरत है और यही आगे का रास्ता है। लोगों को काम खत्म करके चैंपियंस को खेलते हुए देखने आना चाहिए। मुझे नहीं पता कि ऐसा कब होगा, लेकिन यह जरूर होगा।” यह पूछे जाने पर कि आगे का रोडमैप क्या है? गांगुली ने कहा, “टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है, हम बड़े टूर्नामेंट नहीं जीते हैं इसलिए रोडमैप समय के साथ आएगा। भारतीय क्रिकेट में एक अच्छा ढांचा है और इसमें पैसा भी है।” गांगुली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की भी तुलना की। गांगुली ने कहा, “आईपीएल अब ईपीएल की तरह दुनिया की सबसे बड़ी लीग है। लोकप्रियता और संचालन के मामले में यह किसी भी तरह से ईपीएल से कम नहीं है। मेरा काम सभी स्तरों पर क्रिकेटरों की मदद करना है, प्रथम श्रेणी में खेलने वाले खिलाड़ी। मेरी महत्वाकांक्षा यह है कि जो खिलाड़ी भारत के लिए नहीं खेलते हैं, उन्हें सुविधाएं मिलें। मेरी इच्छा क्रिकेट को विश्वसनीय और स्वच्छ बनाने की भी है।” उन्होंने कहा, “मैं अपनी समय सीमा के बारे में नहीं जानता, लेकिन जब मैं पद छोडूंगा तब जो नए लोगा आएंगे वह यह जरूर कह सकेंगे कि मैं एक स्वस्थ प्रणाली पीछे छोड़कर गया हूं।” हितों के टकराव के कारण बीसीसीआई में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ काम न कर पाने पर गांगुली ने कहा, “मैं उसे बदल नहीं सकता। हमें ऐसा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करना होगा। ऐसा किया भी जा रहा है, स्थिति रिपोर्ट दायर की गई है और उन्होंने कहा कि इसे फिर से देखने की जरूरत है। हितों के टकराव के मुद्दे पर समझदारी से काम करना होगा। हमें उसे सरल बनाए रखने की जरूरत है और मैं इसे ही आगे बढ़ाऊंगा। मैं बड़े खिलाड़ियों को खोना नहीं चाहता।” विराट कोहली से अपने रिश्ते पर गांगुली ने कहा, “यह अच्छा होना चाहिए। लोग यह नहीं जानते की अंदर क्या हो रहा है।” गांगुली ने मुंबई में अध्यक्ष पद ग्रहण करने के दौरान भारत का ब्लेजर पहना था। इस पर उन्होंने कहा, “जब से मैंने क्रिकेट से संन्यास लिया है, मैंने बहुत सारे फैशनेबल कपड़े पहने हैं। मुझे खुशी है कि मुझे खेल छोड़ने के बाद से उस ब्लेजर को बड़े मंच पर पहनने का अवसर मिला। बाईं ओर बना चिन्ह हमेशा विशेष होगा।”

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read