विराट कोहली की खराब फॉर्म से जुड़ी चिंताओं को खारिज करते हुए रोहित ने कहा, उसे अकेला छोड़ दो कोलकाता, 15 फरवरी (भाषा) विराट कोहली की खराब फॉर्म से जुड़ी चिंताओं को खारिज करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को कहा कि अगर उनसे जुड़ी बातें बंद हो जाएंगी तो सभी चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से यहां शुरू हो रही टी20 श्रृंखला से पहले जब रोहित से मीडिया ने एक बार फिर कोहली की बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर लगातार सवाल किए तो भारतीय कप्तान इसे खुश नहीं थे।
रोहित ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इसकी शुरुआत आप लोगों के साथ होती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप लोग (मीडिया) कुछ समय चुप रह पाएं तो सभी चीजें ठीक हो जाएंगी।
अगर आपकी तरफ से बातें बंद हों तो बाकी सभी चीजों का ध्यान रखा जा सकता है।’’ रोहित ने कहा कि कोहली किसी तरह के दबाव में नहीं हैं और जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे।
कोहली की फॉर्म को लेकर लगातार सवाल पूछे जाने पर रोहित ने कहा, ‘‘वह काफी अच्छी स्थिति में है और एक दशक से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं।
उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अधिक समय बिताया है कि उसे पता है कि दबाव की स्थिति से कैसे निपटना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे लगता है कि सभी चीजों की शुरुआत आप लोगों से होती है।
अगर आप लोग कुछ समय तक चुप रह पाओ तो सभी चीजें ठीक हो जाएंगी।’’ कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो साल से अधिक समय से शतक नहीं जड़ा है।
एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में वह तीन साल से शतक नहीं जड़ पाए हैं।
इस प्रारूप में उनके नाम पर कुल 44 शतक दर्ज हैं।
कोहली ने हालांकि इस बीच कई अर्धशतक जड़े हैं जिससे संकेत मिलते हैं कि वे पूरी तरह से लय से दूर नहीं हैं।
मंगलवार को हालांकि दिखा कि रोहित मीडिया के कोहली की फॉर्म को लेकर लगातार सवाल पूछने से खुश नहीं थे।
एकदिवसीय श्रृंखला के अंतिम मुकाबले के बाद रोहित से कोहली से जुड़े सवाल किए गए थे तो उन्होंने कहा था कि इस स्टार बल्लेबाज को थोड़े आत्मविश्वास की जरूरत है।
Article Advertisement
Sports
विराट कोहली की खराब फॉर्म से जुड़ी चिंताओं को खारिज करते हुए रोहित ने कहा, उसे अकेला छोड़ दो
विराट कोहली की खराब फॉर्म से जुड़ी चिंताओं को खारिज करते हुए रोहित ने कहा, उसे अकेला छोड़ दो कोलकाता, 15 फरवरी (भाषा) विराट कोहली की खराब फॉर्म से जुड़ी चिंताओं को खारिज करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को कहा कि अगर उनसे जुड़ी बातें बंद हो जाएंगी तो सभी चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी। वेस

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
