कोविड-19: विराट कोहली एंड कंपनी की सैलरी में हो सकती है कटौती कोविड-19 महामारी (कोरोनावायरस संक्रमण) का असर आने वाले समय में भारतीय क्रिकेटरों की सैलरी पर भी पड़ सकता है।
भारतीय क्रिकेटर्स असोसिएशन के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा का मानना है कि कोविड-19 महामारी के चलते क्रिकेटरों की सैलरी में कटौती हो सकती है।
कोविड-19 महामारी से दुनिया के ज्यादातर देश इन दिनों जूझ रहे हैं।
इस महामारी के चलते दुनिया के तमाम स्पोर्ट्स इवेंट्स या तो रद्द हुए हैं या फिर स्थगित हुए हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी कोविड-19 महामारी के चलते काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरेशनल सीरीज को बीच में ही स्थगित करना पड़ा था, जबकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भी तय समय से शुरू नहीं हो सका।
आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया है, हालांकि मौजूदा हालात देखकर ऐसा लग रहा है कि इस साल आईपीएल को रद्द ही करना पड़ेगा।
मल्होत्रा ने कहा कि खिलाड़ियों को सैलरी में कटौती के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि बीसीसीआई अभी कहीं से कुछ कमाई नहीं कर पा रहा है।
इस तरह से क्रिकेटरों को सैलरी में कटौती के जरिए बीसीसीआई की मदद करनी पड़ सकती है।
उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई क्रिकेटरों की पैरेंट बॉडी है।
यह एक कंपनी है, अगर एक कंपनी नुकसान में होती है तो यह नीचे तक नजर आता है।' मल्होत्रा ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही।
फुटबॉलरों की सैलरी में हुई भारी कटौती उन्होंने आगे कहा, 'यूरोप की बात करें, तो लगभग सभी फुटबॉलरों को सैलरी में बड़ी कटौती झेलनी पड़ रही है, इस कटौती की घोषणा उनके असोसिएशन ने ही।
यह ऐसी परिस्थिति है, जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था, यह काफी मुश्किल समय है, तो हर किसी को अपनी जेब से मदद देनी होगी।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे पता है कि क्रिकेटरों की सैलरी में कटौती सही नहीं है, लेकिन अगर पैरेंट बॉडी कमाई वैसे नहीं कर रही है, जैसे वो पहले कर रही थी, तो क्रिकेटरों की सैलरी में कटौती की जा सकती है।' कोविड-19 का बुरा असर खेल की दुनिया पर कोविड-19 महामारी से दुनियाभर में 8.5 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, भारत की बात करें तो यहां 1300 से ज्यादा इसके मामले सामने आ चुके हैं।
पूरी दुनिया में 42,000 से ज्यादा लोग इस महामारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
इस महामारी के चलते 2020 टोक्यो ओलंपिक गेम्स, 2020 यूरो कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स स्थगित किए जा चुके हैं, जबकि इस साल अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का भविष्य भी खतरे में नजर आ रहा है।
Source - Hindustan
Sports
कोविड-19: विराट कोहली एंड कंपनी की सैलरी में हो सकती है कटौती
कोविड-19: विराट कोहली एंड कंपनी की सैलरी में हो सकती है कटौती कोविड-19 महामारी (कोरोनावायरस संक्रमण) का असर आने वाले समय में भारतीय क्रिकेटरों की सैलरी पर भी पड़ सकता है। भारतीय क्रिकेटर्स असोसिएशन के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा का मानना है कि कोविड-19 महामारी के चलते क्रिकेटरों की सैलरी में कटौती हो सकत

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Sports
IND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेल

Sports
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास: टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय, गॉल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Sports
इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारियां तेज, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


