वोट मांगने अक्षरा सिंह और मोनालिसा ने किया रोड शो, ग्लैमर देखने उमड़ी भीड़ लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार में जबरदस्त ग्लैमर देखने को मिल रहा है. भोजपुरी की दो दिग्गज एक्ट्रेसेस ने जनता से वोट की अपील की. भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने कानपुर में ग्रैंड रोड शो किया है. एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) के साथ अक्षर सिंह भारतीय जनता पार्टी के नेता के लिए प्रचार-प्रसार करती नजर आई हैं. दोनों एक्ट्रेस ने कानपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में रोड शो में भाग लिया. इन्हें देखकर जबरदस्त भीड़ जमा हो गई. चुनाव प्रचार में ग्लैमर लाना पॉलिटिकल पार्टियों के लिए हमेशा से पहली पसंद रहा है. जनता को रिझाने के लिए कानपुर में बीजेपी प्रत्याशी ने भी कुछ ऐसा किया. रोड शो में अक्षरा सिंह और मोनालिसा की एक झलक देखने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े. दोनों एक्ट्रेसेस ने जनता से वोट डालने की अपील की. सिर पर बांधी भगवा पगड़ी अक्षरा सिंह और मोनालिसा ने मंगलवार को ये रोड शो किया था. कानपुर में उन्हें देखने हजारों फैंस जमा हुए. कानपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में शास्त्री नगर स्थित काली मठिया से ये रोड शओ शुरू किया गया था. दोनों एक्ट्रेस एक बड़े सी ओपन कार में सवार नजर आ रही हैं. दोनों ने अपने सिर पर भगवा पगड़ी पहनी हुई थी. ये भी पढ़ें- Arijit Singh Vote: पत्नी को स्कूटी पर बैठाकर वोट डालने गए अरिजीत सिंह, वीडियो वायरल एक्ट्रेस ने जनता से की वोट देने की अपील अक्षरा सिंह और मोनालिसा ने भगवा पटका भी धारण किए हुए थे. हाथ में कमल के निशान का हैंड बिल लेकर उन्होंने जनता से वोट देने की अपील की. पर्पल साड़ी में अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं मोनालिसा ने ओरेंज कलर की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी. दोनों साथ में जनता के बीच प्रचार करती नजर आईं. दोनों अभिनेत्रियां को देखने के लिए जबरदस्त भीड़ जमा हुई थी. अक्षय सिंह की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है. उनके रील वीडियो जमकर वायरल होते हैं. वहीं मोनालिसा के हॉट लुक्स फैंस के बीच वायरल होते रहते हैं.
Entertainment
वोट मांगने अक्षरा सिंह और मोनालिसा ने किया रोड शो, ग्लैमर देखने उमड़ी भीड़
वोट मांगने अक्षरा सिंह और मोनालिसा ने किया रोड शो, ग्लैमर देखने उमड़ी भीड़ लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार में जबरदस्त ग्लैमर देखने को मिल रहा है. भोजपुरी की दो दिग्गज एक्ट्रेसेस ने जनता से वोट की अपील की. भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने कानपुर में ग्रैंड रोड शो किय

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार

Entertainment
जुहू बीच पर छठ महापर्व में पहुंचीं तमन्ना भाटिया, कहा — "भक्तों को उनकी आस्था के लिए धन्यवाद देने आई हूं

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
