वक्फ बोर्ड की जमीन से हर हाल में हटेगा कब्जा शहर के शिया वक्फ बोर्ड की जमीन का लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है।
इसके अलावा वक्फ बोर्ड की जमीन को खरीदा और बेचा भी गया है।
लेकिन जहां पर वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा है उसे खाली कराया जाएगा।
Politics
वक्फ बोर्ड की जमीन से हर हाल में हटेगा कब्जा.
वक्फ बोर्ड की जमीन से हर हाल में हटेगा कब्जा शहर के शिया वक्फ बोर्ड की जमीन का लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसके अलावा वक्फ बोर्ड की जमीन को खरीदा और बेचा भी गया है। लेकिन जहां पर वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा है उसे खाली कराया जाएगा। खरीद-फरोख्त करने वालों और उसके गवाहों के खिलाफ भी मामला दर्ज

Article Advertisement
Article Advertisement
खरीद-फरोख्त करने वालों और उसके गवाहों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।
ये बातें शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन इरशाद अली आजाद ने कही।
उन्होंने कहा कि जितनी भी मजहबी संपत्ति है वो सब वक्फ की संपत्ति है।
उसी का सर्वे किया जा रहा है।
सोमवार को शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद अली आजाद ने शहर में वक्फ बोर्ड की संपत्ति का मुआयना किया।
इस दौरान उन्होंने खुश्कीबाग स्थित नागेश्वर बाग करबला मैदान की जमीन का मुआयना किया।
इसके अलावा गुलाबबाग आइना महल, सदर थाना के सामने वक्फ की जमीन का मुआयना किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मजहबी संपत्ति का सर्वे किया जा रहा है।
इसके साथ ये भी चिह्नित किया जा रहा है कि कहां-कहां लोगों ने कब्जा कर रखा है।
नागेश्वर बाग करबला मैदान की 52 बीघा जमीन में से 75 प्रतिशत जमीन पर लोगों का अवैध कब्जा है।
लोग वक्फ की जमीन पर व्यावसायिक संस्थान बना रखा है।
दूसरी जगहों पर भी वक्फ की जमीन पर अवैध कब्जा है।
कुछ जमीन को खरीदा और बेचा भी गया है।
तमाम लोगों को वक्फ की जमीन खाली करना होगा।
उन्होंने कहा कि वक्फ की जमीन की खरीद-फरोख्त संगीन और गैर जमानती जुर्म है।
बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि वक्फ की तमाम जमीन को चिह्नित किया जा रहा है।
इसके बाद चिह्वित लोगों के खिलाफ वक्फ ट्रिब्यूनल पटना में मामला दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ये अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।
इसके लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा है।
जमीन मुआयना के मौके पर शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद अली आजाद के साथ वक्फ के अधिकारी आरिफ रजा, सदस्य सह पूर्व विधायक गुलाम हुसैन, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष शाहिद रजा, ताजदार अब्बास, सैयद अतहर अली जैदी, मिर्जा कौसर अली और सैयद सगीर अहमद जाफरी के अलावा कई अन्य लोग भी मौजूद थे।
Source- Hindustan
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
