‘वक्फ की आड़ में घपला…मुसलमानों को होगा बिल का लाभ’, वक्फ बिल पर बोले केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने वक्फ बिल पर बात करते हुए कहा कि इस बिल से वक्फ की आड़ में होने वाले घपले बंद होंगे।
इससे पिछड़े मुसलमानों को लाभ होगा।
वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को लेकर देशभर में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।
लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत के साथ पारित होने के बाद भी वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच खींचतान जारी है।
हाल ही में इसको लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि इस बिल से वक्फ की आड़ में होने वाले घपले बंद होंगे।
इसके अलावा, इस कानून से गरीब और पिछड़े मुसलमानों को लाभ होगा।
मुसलमानों को होगा लाभ केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि वक्फ की आड़ में कौन घपला कर रहा है, इस कानून के तहत घपलेबाजी पकड़ी जाएगी और इसमें पारदर्शिता आएगी।
इस कानून से गरीब और पिछड़े मुसलमानों को कोई हानि नहीं है, बल्कि और लाभ होगा।
इस दौरान रंजन सिंह ने वक्फ बिल को लेकर चुनाव में होने वाले नुकसान पर बात की और कहा कि इससे चुनाव को क्या नुकसान होगा, वह हम देखेंगे।
लेकिन हम जनता के हक में काम करते हैं।
मुसलमानों के हक का काम रंजन सिंह ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने मुसलमानों के हक में काम किया है, इसके कई उदाहरण हैं।
जैसे बिहार में कब्रिस्तानों की घेराबंदी और मदरसों में शिक्षकों की बहाली करना।
इस दौरान लालू यादव पर वार करते हुए कहा कि जो लालू यादव आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, वो बताएं उन्होंने मुसलमानों के लिए क्या किया?
राहुल गांधी के दौरे पर सवाल उन्होंने राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर कहा कि राहुल गांधी पहले ये बताएं कि भागलपुर दंगा किसकी सरकार में हुआ?
कांग्रेस के राज में दंगा हुआ।
राहुल गांधी बताएं, उनके शासन में दंगे को लेकर क्या कार्रवाई की गई।
दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने में उनकी सरकार ने क्या किया?
दंगा पीड़ितों के लिए जो कुछ भी किया, वो सिर्फ नीतीश कुमार ने ही किया।
Article Advertisement
Politics
‘वक्फ की आड़ में घपला…मुसलमानों को होगा बिल का लाभ’, वक्फ बिल पर बोले केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन
‘वक्फ की आड़ में घपला…मुसलमानों को होगा बिल का लाभ’, वक्फ बिल पर बोले केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने वक्फ बिल पर बात करते हुए कहा कि इस बिल से वक्फ की आड़ में होने वाले घपले बंद होंगे। इससे पिछड़े मुसलमानों को लाभ होगा। वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को लेकर देशभर में बवाल थमन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
