अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

पं.बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी की बढ़ती मुश्किलें

शुभेंदु अधिकारी के बाद अब टीएमसी के एक और विधायक जितेंद्र तिवारी ने भी इस्तीफा दिया है. आसनसोल नगर निगम के प्रशासक जितेंद्र ज़िला टीएमसी प्रमुख भी थे, उन्होंने गुरुवार को इस्तीफा देने से पहले शुभेंदु अधिकारी के साथ बैठक की थी. तिवारी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार के निर्देश पर उनके दफ़्तर में

पं.बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी की बढ़ती मुश्किलें

Article Advertisement

शुभेंदु अधिकारी के बाद अब टीएमसी के एक और विधायक जितेंद्र तिवारी ने भी इस्तीफा दिया है. आसनसोल नगर निगम के प्रशासक जितेंद्र ज़िला टीएमसी प्रमुख भी थे, उन्होंने गुरुवार को इस्तीफा देने से पहले शुभेंदु अधिकारी के साथ बैठक की थी. तिवारी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार के निर्देश पर उनके दफ़्तर में तोड़-फोड़ की गई है. शुभेंदु ने टीएमसी की प्राथमिक सदस्यता से भी दिया इस्तीफा दे दिया है, बुधवार को उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दिया था. इधर उप-चुनाव आयुक्त सुदीप जैन के नेतृत्व में पहुंची चुनाव आयोग की टीम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो के साथ बैठक में चुनावी तैयारियों का जायज़ा लिया है. बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पर हमले के बाद तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय डेप्युटेशन पर बुलाने के केंद्र के फ़ैसले पर टकराव बढ़ता जा रहा है. केंद्र ने गुरुवार सुबह राज्य सरकार को पत्र भेज कर इन तीनों अधिकारियों को तुरंत रिलीज़ करने को कहा है. लेकिन टीएमसी सरकार ने कहा है कि केंद्र सरकार चाहे तो राष्ट्रपति शासन लागू कर दे लेकिन वह तीनों अधिकारियों को डेप्युटेशन पर नहीं भेजेगी. उसने केंद्र पर आईपीएस काडर नियमों, 1954 के कुछ प्रावधानों का दुरुपयोग करने और संघीय ढांचे को नष्ट करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है. source bbc

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read