पश्चिम बंगाल में चुनावी बुगल बज चुका है और सियासी का संग्राम छिड़ गया है चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही सूबे का माहौल बदल चुका है. राजनीतिक दल तीर-कमानों के साथ मैदान में उतर चुके हैं. राज्य में टीएमसी के ऊपर बीजेपी पूरी तरह से हावी है, मगर सिर्फ एक अदद चेहरे की कमी उसके खलती है. बीते दिनों तक इसका फायदा लेने में टीएमसी भी पीछे नहीं रही. इस कमी के चलते बीजेपी पर टीएमसी हमला करते हुए कहती है कि बंगाल को अपनी बेटी चाहिए मगर अब बंगाल की लड़ाई में नया मोड़ आ गया है. राज्य की चुनावी लड़ाई 'बुआ vs बेटी' की जंग में बदल गई है. टीएमसी के 'बंगाल को चाहिए अपनी बेटी’ के जवाब में बीजेपी ने 'नवरत्नों' का सहारा ले लिया है और कह डाला है कि अब 'बंगाल में बेटी चाहिए, बुआ को नहीं.' यहां बीजेपी ने ममता को बुआ बताया है ममता बनर्जी के रूप में टीएमसी का चेहरा आगे रहा है, मगर अब इसके जवाब में बीजेपी ने बंगाल बीजेपी की महिला नेत्रियों को आगे कर दिया है. बीजेपी की बंगाल इकाई ने अपनी 9 महिला नेताओं का ट्विटर पर एक पोस्टर जारी किया है. पोस्टर में बीजेपी ने ममता को बुआ के तौर पर पेश किया है. साथ ही लिखा है, 'बंगाल को अपनी बेटी चाहिए, बुआ नहीं.' इतना ही नहीं, बीजेपी ने पोस्टर में बंगाली भाषा के पिशी शब्द का इस्तेमाल किया है. आपको बता दें कि 'पिशी' वह शब्द है, जिसका उपयोग ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ 'पिशी-भायपो' के रूप में बीजेपी करती है. बीजेपी ने जिन चेहरों को आगे किया है, उनमें देबोश्री चौधरी, लॉकेट चटर्जी, रूपा गांगुली, भारती घोष और अग्निमित्रा पॉल जैसी महिला नेत्री शामिल हैं. अपनी इन 9 महिला नेताओं को बीजेपी ने बंगाल की बेटी बताया है. मालूम हो कि बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ था. इससे कुछ दिन पहले टीएमसी ने बंगाल चुनाव के अभियान की शुरुआत की थी. इस दौरान 'बंगाल को चाहिए अपनी बेटी’ का नारा टीएमसी ने दिया था. फिलहाल राज्य में चुनावों का ऐलान हो गया है तो इस घोषणा के अगले दिन ही यानी आज बीजेपी ने 'नवरत्नों' के सहारे ममता बनर्जी पर पलटवार कर दिया है
Article Advertisement
Politics
पश्चिम बंगाल में चुनावी बुगल बज चुका है और सियासी का संग्राम छिड़ गया है
पश्चिम बंगाल में चुनावी बुगल बज चुका है और सियासी का संग्राम छिड़ गया है चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही सूबे का माहौल बदल चुका है. राजनीतिक दल तीर-कमानों के साथ मैदान में उतर चुके हैं. राज्य में टीएमसी के ऊपर बीजेपी पूरी तरह से हावी है, मगर सिर्फ एक अदद चेहरे की कमी उसके खलती है. ब

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
