अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

मिथुन ने पश्चिम बंगाल में बड़े रोडशो निकाले

फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में दो बड़े रोडशो निकाले। मिथुन ने पहला रोडशो बांकुड़ा के सल्तोरा और दूसरा रोडशो पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी में निकाला। वह सफेद कुर्ता पहने हुए थे और लंबा भगवा स्कार्फ डाल रखा था। मिथुन गेंदों के फूलों

मिथुन ने पश्चिम बंगाल में बड़े रोडशो निकाले

Article Advertisement

फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में दो बड़े रोडशो निकाले। मिथुन ने पहला रोडशो बांकुड़ा के सल्तोरा और दूसरा रोडशो पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी में निकाला। वह सफेद कुर्ता पहने हुए थे और लंबा भगवा स्कार्फ डाल रखा था।

Article Advertisement

मिथुन गेंदों के फूलों से सजे एमयूवी वाहन पर खड़े होकर गुजरे और समर्थकों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान ‘जय श्री राम’ के नारे लग रहे थे। अपने पसंदीदा अभिनेता को देखने के लिए रास्ते में पड़ने वाले घरों और इमारतों की छतों पर लोगों की भीड़ जमा थी और मिथुन की कार के आसपास भी भीड़ जमा हो गयी। लोग ‘गुरू’, ‘गुरू’ के नारे भी लगा रहे थे। उन्होंने केशियारी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और लोगों का भावनात्मक लगाव है, वह बंगाल में होने वाले बदलाव का संकेत देता है।’’ जब मिथुन से पूछा गया कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने की स्थिति में क्या उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावना है, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘आपके मन में एक ही सवाल चढ़ा हुआ है।’’ राज्य में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की संभावना जताते हुए अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं कोई नायक नहीं हूं। मैं उनका मिथुन दा हूं और वे मेरे दोस्त हैं। बंगाल की जनता के साथ मेरा लगाव है।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

22 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read