‘बंगाल में युद्ध चल रहा है…’, संदेशखाली में बरामद हथियारों पर ममता बनर्जी का बड़ा दावा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में सीबीआई, एनआईए और एनएसजी जैसी राष्ट्रीय जांच एजेंसियों ने डेरा डाल रखा है।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि संदेशखाली मामले में बरामद हथियार और विस्फोटक वहां कार में रखकर लाए गए थे।
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच नेताओं की बयानबाजी तेज है।
इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक चुनावी सभा में बड़ा दावा कर डाला है।
संदेशखाली मामले में उन्होंने दावा किया कि जांच एजेंसियों का यह पूरा ऑपरेशन फर्जी था।
उनका आरोप था कि पहले तो ये ऑपरेशन बंगाल पुलिस को बिना सूचना दिए किया गया।
बता दें शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने संदेशखाली मामले में आरोपी शेख शाहजहां के करीबी अबू तालेब मोल्ला के पास से हथियार बरामद किए हैं।
सीएम ने किए ये दावे ममता बनर्जी ने कहा कि यहां तक आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में जो हथियार, गोला बारूद बरामद हुए वह यहां किसी कार में रखकर लाए गए थे।
दरअसल, सीएम शनिवार को आसनसोल में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं।
बता दें यहां से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।
इस दौरान मंच पर शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद थे।
लगता है बंगाल में युद्ध चल रहा है सीएम ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में सीबीआई, एनआईए और एनएसजी जैसी राष्ट्रीय जांच एजेंसियों ने डेरा डाल रखा है।
कभी-कभी ऐसा लगता है कि यहां युद्ध चल रहा है।
सीएम ने दावा कि कि जांच में जुटी एजेंसियां आज तक ये नहीं बता पाईं की उन्हें जो हथियार बरामद हुए वे कहां से बरामद हुए?
चॉकलेट बम के लिए सीबीआई की जरूरत क्यों?
ममता बनर्जी ने आगे मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।
राज्य में चॉकलेट बम फूट जाए तो भी सीबीआई, एनएसजी की जरूरत क्यों है?
मानो यहां कोई जंग चल रही हो?
Article Advertisement
Politics
‘बंगाल में युद्ध चल रहा है…’, संदेशखाली में बरामद हथियारों पर ममता बनर्जी का बड़ा दावा
‘बंगाल में युद्ध चल रहा है…’, संदेशखाली में बरामद हथियारों पर ममता बनर्जी का बड़ा दावा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में सीबीआई, एनआईए और एनएसजी जैसी राष्ट्रीय जांच एजेंसियों ने डेरा डाल रखा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि संदेशखाली मामले में बरामद हथियार और विस्फोटक वहां कार मे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15132 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15132 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
