अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Politics

कुआं हादसा: प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

कुआं हादसा: प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की भोपाल, 17 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में कुएं में कई लोगों के गिरने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। राष्ट्रपति रामनाथ क

कुआं हादसा: प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

Article Advertisement

कुआं हादसा: प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की भोपाल, 17 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में कुएं में कई लोगों के गिरने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस घटना पर दुख जताया है। मध्यप्रदेश में विदिशा जिले में बृहस्पतिवार शाम को कुएं की मुंडेर व छत ढहने से कुएं में गिरे कई लोगों में से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोगों को राहत अभियान के बाद जिंदा बाहर निकाल लिया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से शुक्रवार देर रात को जारी एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से कहा गया, ‘‘ मध्यप्रदेश में विदिशा में हुई त्रासदी से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि उन लोगों के परिजन को दी जाएगी जिनकी इस हादसे में जान गई।’’ राष्ट्रपति भवन ने शनिवार सुबह कोविंद के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ मध्यप्रदेश के विदिशा में हुए हादसे में अनेक लोगों की मृत्यु के हृदय विदारक समाचार से अत्यंत दु:ख हुआ। मैं, दुर्घटना में फंसे लोगों के बचाव के प्रयासों की सफलता की कामना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये और मुफ्त चिकित्सा प्रदान की जाएगी। विदिशा जिले के गंजबासौदा के पास लाल पठार गांव में बृहस्पतिवार रात पानी भरते समय एक किशोर कुएं में गिर गया। किशोर को बचाने और माजरा देखने के लिए कई लोग कुएं की मुंडेर और छत पर जमा हो गए। इसके बाद मुंडेर और छत के ढह जाने से कई लोग मलबे सहित कुएं में गिर गए। हालात और बदतर हो गए जब राहत कार्य में लगा एक ट्रैक्टर चार पुलिसकर्मियों के साथ देर रात को उसी कुएं में गिर गया। हादसे के बाद करीब 24 घंटे तक चले बचाव अभियान में शुक्रवार देर रात तक कुएं से 11 शव बरामद किए गए और 19 लोगों को जिंदा निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुआं करीब 50 फीट गहरा है और उसमें लगभग 20 फीट पानी था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read