जेएनएन, कटिहार: जिले के विभिन्न थानों में मद्यनिषेध को लेकर पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई।
इस दौरान शराब नहीं पीने व दूसरे को भी नहीं पीने देने को लेकर संकल्प लिया गया।
फलका : फलका थाना और पोठिया ओपी परिसर में विभागीय निर्देश के आलोक में पुलिस कर्मियों ने शराब नहीं पीने तथा लोगों को भी शराब नहीं पीने देने का संकल्प लिया।
Seemanchal
मद्यनिषेध से निजात दिलाने के लिए पुलिसकर्मियों को दिलाई गई शपथ
जेएनएन, कटिहार: जिले के विभिन्न थानों में मद्यनिषेध को लेकर पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान शराब नहीं पीने व दूसरे को भी नहीं पीने देने को लेकर संकल्प लिया गया। फलका : फलका थाना और पोठिया ओपी परिसर में विभागीय निर्देश के आलोक में पुलिस कर्मियों ने शराब नहीं पीने तथा लोगों को भी शराब नहीं पी

Article Advertisement
Article Advertisement
फलका थाना अध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने थाना में पदस्थापित पदाधिकारियों सहित पुलिस बलों तथा ग्रामीण पुलिस को शपथ दिलाई।
पोठिया ओपी में ओपी अध्यक्ष डा. सुनील कुमार राय ने शपथ दिलाई।
कर्तव्य पर हमेशा उपस्थित रहने एवं अपने दैनिक जीवन में शराब नहीं पीने कीशपथ ली गई।
साथ ही शराबबंदी कानून के लिए जो भी विधि सम्मत कार्रवाई उपेक्षित है उसे करने का प्रण लिया।
मौके पर पुअनि हरिनंदन साह, शिवनंदन साह, रोहित कुमार पासवान, दयानंद पासवान, गुड्डू कुमार, मदन महतो समेत सशस्त्र बल एवं चौकीदार मौजूद थे।
लरामपुर : बलरामपुर थाना में मद्य निषेध को लेकर सरकारी निर्देश पर सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई।
सभी पुलिसकर्मियों ने आजीवन शराब का सेवन नहीं करने, कर्तव्य पर हमेशा उपस्थित रहने एवं अपने दैनिक जीवन में भी शराब का सेवन नहीं करने की शपथ ली।
साथ ही शराब बंदी कानून लागू कराने के लिए जो भी विधि सम्मत कार्रवाई अपेक्षित है, उसे करने का प्रण लिया।
पुलिस कर्मियों को शराब से संबंधित किसी भी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई का भागीदार बनने की शपथ भी दिलाई गई।
थानाध्यक्ष रूपक रंजन ने यह शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अवर निरीक्षक विनोद राय, बच्चा लाल यादव, रज्जाक खान, रविद्र कुमार तिवारी, सअनि रमेश यादव, वीर बहादुर सिंह सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।
अमदाबाद: अमदाबाद थाना में थानाध्यक्ष नरेश कुमार के नेतृत्व में थाना के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों ने मद्य निषेध को लेकर शपथ ली।
थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मियों द्वारा शराब का सेवन नहीं करने शराबबंदी को पूर्ण लागू करने एवं इसे लागू करने हेतु अपेक्षित हर कार्रवाई को लेकर शपथ ली गई।
इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष अजीत राय, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक विकास कुमार, एसआई रविद्र प्रसाद, एस आई जयप्रकाश सिंह, एएसआई धनजीत सिंह, कामता प्रसाद राम, विद्यानंद ठाकुर सहित सुरक्षा बल एवं चौकीदार मौजूद थे।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
