अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Sports

श्रृंखला जीतने के बाद भारत के सामने चयन की दुविधा

श्रृंखला जीतने के बाद भारत के सामने चयन की दुविधा कोलंबो, 22 जुलाई (भाषा) श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच से पहले भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के सामने दुविधा होगी कि वह आखिरी मैच में प्रयोग करें या ‘क्लीन स्वीप’ के लिये विजयी संयोजन को बरकरार रखें । शिखर धवन की कप्तानी में भारत न

श्रृंखला जीतने के बाद भारत के सामने चयन की दुविधा

Article Advertisement

श्रृंखला जीतने के बाद भारत के सामने चयन की दुविधा कोलंबो, 22 जुलाई (भाषा) श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच से पहले भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के सामने दुविधा होगी कि वह आखिरी मैच में प्रयोग करें या ‘क्लीन स्वीप’ के लिये विजयी संयोजन को बरकरार रखें । शिखर धवन की कप्तानी में भारत ने पहला मैच सात विकेट से जीता जबकि दूसरे मैच में मिली तीन विकेट से जीत में दीपक चाहर ने 69 रन की नाबाद पारी खेली । अब देखना यह है कि भारत पारी की शुरूआत के लिये शिखर धवन के साथ पृथ्वी साव को ही उतारता है या देवदत्त पड्डिकल या रूतुराज गायकवाड़ को मौका देता है । साव ने पहले दो मैच में 43 और 13 रन बनाये । साव को फिर मौका मिलता है तो उनकी कोशिश अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलने की होगी । टीम प्रबंधन के सामने एक और दुविधा यह होगी कि आक्रामक ईशान किशन को ही उतारा जाये या संजू सैमसन को वनडे क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया जाये । मनीष पांडे और सूर्यकुमार यादव मध्यक्रम में अपनी जगह बरकरार रखेंगे । उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार कह चुके हैं कि हार्दिक पंड्या की फिटनेस को लेकर कोई मसला नहीं है लिहाजा बड़ौदा के इस खिलाड़ी और उनके भाई कृणाल पंड्या के खेलने की उम्मीद है । टीम प्रबंधन को खिलाड़ियों के कार्यभार का भी ध्यान रखना है क्योंकि श्रीलंका के उमस भरे मौसम में 12 दिन में छह मैच खेलने हैं । पिछले दो मैचों में भारतीय गेंदबाज श्रीलंका के अनुभवहीन बल्लेबाजी क्रम को नियंत्रित करने में कामयाब रहे थे । भुवनेश्वर कुमार आक्रमण की अगुवाई करेंगे जबकि उनका साथ देने के लिये नवदीप सैनी या चेतन सकारिया को दीपक चाहर की जगह उतारा जा सकता है । चाहर हालांकि साबित कर चुके हैं कि वह उपयोगी बल्लेबाज भी है तो टी20 में उनकी भूमिका अहम होगी । ऐसे में उन्हें आराम दिया जा सकता है। स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया । ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम और प्रतिभाशाली राहुल चाहर के प्रतीक्षारत रहते अब यहां भी चयन की दुविधा है । श्रीलंकाई टीम दूसरे मैच में जीत के करीब पहुंच गई थी जिससे उसका आत्मविश्वास काफी बढा होगा । सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो को हालांकि दूसरे छोर से मदद की जरूरत है । पिछले मैच में गुस्से में दिख रहे श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर को अपने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करनी होगी । टीमें इस प्रकार हैं : भारत: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी सॉव, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कृष्णप्पा गौतम, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, चेतन सकारिया, नवदीप सैनी। श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा (उपकप्तान), अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, पथुम निसंका, चरित असलंका, वनिन्दु हसरंगा, आशेन बंडारा, मिनोड भानुका, लाहिरु उदारा, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लक्षण संदाकन, अकिला धनंजय, शिरन फर्नांडो, धनंजय लक्षण, ईशान जयरत्ने, प्रवीण जयविक्रेमा, असिथा फर्नांडो, कासुन रजिता, लाहिरु कुमारा, इसुरु उदाना। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे शुरू होगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read