बिहार में होगा ‘Women’s Asian Champions Trophy 2024’ का आगाज, CM नीतीश ने लॉन्च किया ‘Logo Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के 'लोगो' डिजाइन और 'मासकोट' को लॉन्च किया है।
Politics
बिहार में होगा ‘Women’s Asian Champions Trophy 2024’ का आगाज, CM नीतीश ने लॉन्च किया ‘Logo
बिहार में होगा ‘Women’s Asian Champions Trophy 2024’ का आगाज, CM नीतीश ने लॉन्च किया ‘Logo Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के 'लोगो' डिजाइन और 'मासकोट' को लॉन्च किया है। Bihar CM Nitish Kumar: बिहार में पहली बार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्

Article Advertisement
Article Advertisement
Bihar CM Nitish Kumar: बिहार में पहली बार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की मेजबानी होने जा रही है।
आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के ‘लोगो’ डिजाइन और ‘मासकोट’ को लॉन्च किया है।
वहीं इस मौके पर बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी के डायरेक्टर जनरल रविंद्रन शंकरण ने सीएम नीतीश कुमार को एक प्रेजेटेशन भी दी, जिसमे पुरे आयोजन की जानकारी दी गई।
चैंपियनशिप का शुभंकर बिहार में वीमेंस एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 11 से 20 नवंबर के बीच राजगीर के खेल स्टेडियम में किया जाएगा।
इस चैंपियनशिप में 6 देशों भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी की टीमें भाग लेंगी।
इस प्रतियोगिता का शुभंकर ‘गुड़िया’ बिहार की राज्य पक्षी गौरैया से प्रेरित है।
गुड़िया के हाथ में हॉकी स्टीक हॉकी प्रतियोगिता का प्रतीक चिह्न है तथा हाथ में गोलकीपर का दस्ताना और बचाव की मुद्रा एक गोलकीपर के अंदर सतर्कता, स्फूर्ति एवं सुरक्षा के रणनीतिक गुणों को प्रतिबिंबित करता है।
पास में पूरी टीम के लिए रखी एक गेंद खेल भावना के साथ मिलकर खेलने की अनिवार्यता को दर्शाता है।
चैंपियनशिप का ‘लोगो’ का डिजाइन यह प्रतियोगिता महिला हॉकी खिलाड़ियों की है इसलिए महिला सशक्तीकरण में बिहार सरकार की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता को पुष्ट करने के लिए गौरेया के प्रतीक के रूप में गुड़िया का शुभंकर चुना गया है।
इस प्रतियोगिता के ‘लोगो’ का डिजाइन गौरवशाली बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक ऐतिहासिक विरासत और सर्वांगीण प्रगति का प्रतीक है।
बोधि वृक्ष और हॉकी स्टिक को लोगो के रूप में रखा गया है।
बोधि वृक्ष ज्ञान शक्ति, सद्भाव, सहिष्णुता और विकास का प्रतीक है जो बिहार के समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास से लोगों को जोड़ता है।
‘हॉकी स्टिक’ भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी का प्रतीक है।
राजगीर में बना भव्य खेल स्टेडियम सीएम नीतीश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत खुशी की बात है कि वीमेंस एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 का आयोजन राजगीर में किया जा रहा है।
राजगीर में भव्य खेल स्टेडियम बनाया गया है।
मैं भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं और अन्य देशों से आनेवाली खिलाड़ियों का स्वागत करता हूं।
उन्होंने कहा कि बाहर से आनेवाले लोगों के लिए बेहतर ढंग से सारा इंतजाम कराएं।
सुविधा में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
सभी अतिथियों की मेहमाननवाजी अच्छे ढंग से करें जिससे वे बिहार के बारे में अच्छा अनुभव लेकर जाएं।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन सफल हो इसके लिए हरसंभव प्रयास और सहयोग राज्य सरकार करेगी।
खूबसूरत और शानदार है राजगीर का हॉकी स्टेडियम इस कार्यक्रम में भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान नवनीत कौर ने यह प्रतियोगिता राजगीर में आयोजित कराने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि वो दुनिया के कई स्टेडियम में खेल चुकी हैं मगर आधुनिक और पुरातन शैली के समन्वय के साथ जितना खूबसूरत और शानदार हॉकी स्टेडियम राजगीर का बना है वो अद्भूत है और ऐसा कहीं नहीं देखी।
नवनीत कौर ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आपने राजगीर में बहुत बड़ा और भव्य खेल स्टेडियम बनाया है।
अपने देश में भी और दूसरे देशों में भी हमलोग खेलने जाते हैं लेकिन इतना बढ़िया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कहीं नहीं देखा है।
मुझे बिहार आकर अच्छा लगा है।
हम सबको खुशी हो रही है कि आपके नेतृत्व में बिहार में खेल हित के लिए इतना बेहतर कार्य किया जा रहा है।
हमें बिहार और देश पर गर्व है।
सीएम नीतीश को मिली भेंट कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार के सामने 30 सेकेंड का वीमेंस एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी 2024 पर आधारित एक जिंगल्स पेश किया गया।
इस के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सेलेमा टेटे और वाइस कैप्टन नवनीत कौर ने सीएम नीतीश कुमार को प्रतीक चिह्न भी भेंट की।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
