सुरेखा और वर्मा विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के तीसरे दौर में यांकटन (अमेरिका) 22 सितंबर (भाषा) ज्योति सुरक्षा वेन्नम और अभिषेक वर्मा ने महिला और पुरुष वर्ग के कंपाउंड क्वालीफिकेशन दौर में क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर रहकर तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप के तीसरे दौर में प्रवेश किया।
Sports
सुरेखा और वर्मा विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के तीसरे दौर में
सुरेखा और वर्मा विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के तीसरे दौर में यांकटन (अमेरिका) 22 सितंबर (भाषा) ज्योति सुरक्षा वेन्नम और अभिषेक वर्मा ने महिला और पुरुष वर्ग के कंपाउंड क्वालीफिकेशन दौर में क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर रहकर तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप के तीसरे दौर में प्रवेश किया। सुरेखा ने क्वालीफिकेशन

Article Advertisement
Article Advertisement
सुरेखा ने क्वालीफिकेशन में 684 और वर्मा ने 695 अंक बनाये और इसके बाद पहले दो एलिमिनेशन राउंड में बाइ हासिल की।
मुस्कान किरार को महिला कंपाउंड के क्वालीफिकेशन में 29वें स्थान पर रहने के बाद पहले दौर में बाइ मिली।
महिला कंपाउंड में शामिल तीसरी खिलाड़ी प्रिया गुर्जर क्वालीफिकेशन में 51वें स्थान पर रही और वह पहले दौर में ग्रेट ब्रिटेन की इसाबेल कारपेंटर का सामना करेंगी।
वर्मा के साथी संगमप्रीत सिंह और ऋषभ यादव क्वालीफिकेशन में क्रमश: 26वें और 49वें स्थान पर रहे और उन्हें पहले दौर के एलिमिनेशन में भाग लेना होगा।
पुरुषों के रिकर्व वर्ग में सालुंके पार्थ सुशांत, आदित्य चौधरी और अतुल वर्मा क्वालीफिकेशन में क्रमश: 45वें, 53वें और 56वें स्थान पर रहे और उन्हें एलिमिनेशन के पहले दौर में खेलना होगा।
महिला रिकर्व में अंकिता भक्त, ऋद्धि और बारी कोमालिका क्रमश: 20वें, 26वें और 29वें स्थान पर रही और उन्होंने दूसरे दौर में जगह बनायी।
इन तीनों को पहले दौर में बाइ मिली।
पुरुषों की रिकर्व टीम स्पर्धा में सालुंके पार्थ सुशांत, आदित्य चौधरी और अतुल वर्मा की भारतीय टीम क्वालीफिकेशन में 13वें स्थान पर रहने के बाद पहले दौर में कनाडा से भिड़ेगी।
अंकिता भक्त, ऋधि और बारी कोमलिका की रिकर्व महिला टीम ने पुरुषों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया और सातवें स्थान पर रहकर पहले दौर में बाइ हासिल की।
दूसरे दौर में उनका सामना जापान से होगा।
वर्मा, संगमप्रीत और ऋषभ की पुरुष कंपाउंड टीम ने क्वालीफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहने के बाद पहले दौर में बाई हासिल की।
सुरेखा, मुस्कान और प्रिया की मिश्रित महिला टीम क्वालीफिकेशन में पांचवें स्थान पर रही और पहले दौर में डेनमार्क का सामना करेगी।
डेनमार्क के खिलाफ जीत से वह क्वार्टरफाइनल में पहुंच जाएगी।
भारत ने रिकर्व मिश्रित टीम के पहले दौर में यूक्रेन को 6-0 से हराया।
दूसरे दौर में उसका सामना शीर्ष वरीय कोरिया से होगा।
वर्मा और सुरेखा की मिश्रित टीम ने क्वालीफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहने के बाद पहले दौर में बाई हासिल की।
दूसरे दौर में उनका सामना रूसी तीरंदाजी संघ से होगा।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
