अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

विश्व मुक्केबाजी परिषद ने भारत समिति के गठन की घोषणा की

विश्व मुक्केबाजी परिषद ने भारत समिति के गठन की घोषणा की नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) विश्व मुक्केबाजी परिषद (डब्ल्यूबीसी) ने भारतीय मुक्केबाजी परिषद (आईबीसी) के साथ मिलकर भारत समिति के गठन की घोषणा की। समिति का लक्ष्य क्षेत्र के उभरते हुए पेशेवर मुक्केबाजों को घरेलू चैंपियनशिप में सफलता का रास्ता दिख

विश्व मुक्केबाजी परिषद ने भारत समिति के गठन की घोषणा की

Article Advertisement

विश्व मुक्केबाजी परिषद ने भारत समिति के गठन की घोषणा की नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) विश्व मुक्केबाजी परिषद (डब्ल्यूबीसी) ने भारतीय मुक्केबाजी परिषद (आईबीसी) के साथ मिलकर भारत समिति के गठन की घोषणा की। समिति का लक्ष्य क्षेत्र के उभरते हुए पेशेवर मुक्केबाजों को घरेलू चैंपियनशिप में सफलता का रास्ता दिखाना और भारतीय मुक्केबाजों को अधिक वैश्विक संभावनाएं मुहैया कराना है।

Article Advertisement

इसके लिए डब्ल्यूबीसी इंडिया के मंच का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा डब्ल्यूबीसी मुक्केबाजों की सुरक्षा पर जोर देगा और पुरुष तथा महिला दोनों मुक्केबाजों के लिए रैंकिंग प्रणाली लागू करेगा। डब्ल्यूबीसी अध्यक्ष मॉरिसियो सुलेमान ने बयान में कहा, ‘‘भारत में मुक्केबाजी के नए आयाम का गवाह बनने का मुझे बेहद गर्व है। डब्ल्यूबीसी इस गौरवपूर्ण खेल राष्ट्र की समृद्ध विरासत को मान्यता देता है, जहां पिछले कई वर्षों में हमें कई भारतीय मुक्केबाजों को डब्ल्यूबीसी और डब्ल्यूबीसी से मान्यता प्राप्त चैंपयिनशिप का खिताब जीतते हुए देख चुके हैं।’’ इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए आईबीसी अध्यक्ष ब्रिगेडियर पीके मुरलीधरन राजा ने कहा, ‘‘भारतीय मुक्केबाजों ने कड़ी मेहनत की है और हाल के वर्षों में पेशेवर मुक्केबाजी सर्किट पर छाप छोड़नी शुरू की है। डब्ल्यूबीसी इंडिया चैंपियनशिप सही दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा। ’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read