विश्व कप से पहले आखिरी अभ्यास मैच में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को हराया रेंगियोरा (न्यूजीलैंड), एक मार्च (भाषा) सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के 67 गेंद में 66 रन की मदद से भारत ने आईसीसी महिला विश्व कप से पूर्व आखिरी अभ्यास मैच में मंगलवार को वेस्टइंडीज को 81 रन से हरा दिया ।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को टीम के पहले अभ्यास मैच के दौरान सिर पर चोट लगने के कारण मंधाना को निगरानी में रखा गया था ।
उन्होंने चोट लगने के दो दिन बाद ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को 50 ओवर में 258 रन तक पहुंचाया ।
जवाब में वेस्टइंडीज टीम नौ विकेट पर 177 रन ही बना सकी ।
भारत को रविवार को पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलना है जिसने पहले अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका को दो रन से हराया ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए 2017 की उपविजेता भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और शेफाली वर्मा को चिनेले हेनरी ने खाता खोले बिना ही आउट कर दिया ।
इसके बाद दीप्ति शर्मा और मंधाना क्रीज पर आये और दूसरे विकेट के लिये 117 रन की साझेदारी की ।
मंधाना ने 67 गेंद में सात चौकों की मदद से 66 रन बनाये ।
चेरी अन फ्रेसर ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका ।
दीप्ति ने 64 गेंद में 51 रन बनाये जिसमें एक ही चौका शामिल था ।
कप्तान मिताली राज ने 42 गेंद में 30 रन का योगदान दिया जबकि यस्तिका भाटिया ने 53 गेंद में 42 रन बनाये ।
वेस्टइंडीज की शुरूआत बहुत खराब रही और उसने चार विकेट 53 रन पर ही गंवा दिये ।
विकेटकीपर शेमेइन कैंपबेल ने 81 गेंद में 63 रन बनाये जबकि हेली मैथ्यूज ने 61 गेंद में 44 रन का योगदान दिया ।
इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं सकीं ।
भारत के लिये पूजा वस्त्राकर ने सात ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाये जबकि मेघना सिंह और दीप्ति को दो दो विकेट मिले ।
झूलन गोस्वामी ने आठ ओवर में सिर्फ 14 रन दिये ।
Article Advertisement
Sports
विश्व कप से पहले आखिरी अभ्यास मैच में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को हराया
विश्व कप से पहले आखिरी अभ्यास मैच में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को हराया रेंगियोरा (न्यूजीलैंड), एक मार्च (भाषा) सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के 67 गेंद में 66 रन की मदद से भारत ने आईसीसी महिला विश्व कप से पूर्व आखिरी अभ्यास मैच में मंगलवार को वेस्टइंडीज को 81 रन से हरा दिया । दक्षिण अफ्रीका के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
