अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

दुनिया को दिखाना है कि जापान सुरक्षित तरीके से ओलंपिक की मेजबानी कर सकता है : सुगा

दुनिया को दिखाना है कि जापान सुरक्षित तरीके से ओलंपिक की मेजबानी कर सकता है : सुगा तोक्यो, 20 जुलाई (एपी) जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने तोक्यो ओलंपिक से पहले खेल अधिकारियों से कहा कि दुनिया को दिखाना है कि जापान ओलंपिक खेलों की सुरक्षित मेजबानी कर सकता है । कोरोना महामारी के बीच घोषित आपातक

दुनिया को दिखाना है कि जापान सुरक्षित तरीके से ओलंपिक की मेजबानी कर सकता है : सुगा

Article Advertisement

दुनिया को दिखाना है कि जापान सुरक्षित तरीके से ओलंपिक की मेजबानी कर सकता है : सुगा तोक्यो, 20 जुलाई (एपी) जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने तोक्यो ओलंपिक से पहले खेल अधिकारियों से कहा कि दुनिया को दिखाना है कि जापान ओलंपिक खेलों की सुरक्षित मेजबानी कर सकता है ।

Article Advertisement

कोरोना महामारी के बीच घोषित आपातकाल की स्थिति में हजारों खिलाड़ी, अधिकारी, स्टाफ और मीडियाकर्मी जापान पहुंच रहे हैं । प्रतिस्पर्धा बुधवार से शुरू हो जायेंगी जब सॉफ्टबॉल और महिला फुटबॉल के मुकाबले होंगे । सुगा ने यहां एक पांच सितारा होटल में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों के साथ बैठक में कहा ,‘‘ दुनिया बड़ी समस्याओं से घिरी है । ऐसे में हमें ओलंपिक की सफल मेजबानी करनी है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ जापान को यह दुनिया को दिखाना है। हम जापान के लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखेंगे ।’’ सुगा ने स्वीकार किया कि ओलंपिक तक के जापान के सफर की रफ्तार कई बार मंद पड़ी लेकिन कहा कि टीकाकरण शुरू होने के बाद लंबी सुरंग खत्म होती दिख रही है । जापान में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ओलंपिक के दौरान विदेशों से इतने सारे आगंतुकों को आने की अनुमति देने पर सवाल उठाये थे । ओलंपिक में स्थानीय या विदेशी दर्शक नहीं होंगे । आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक को दो सप्ताह पहले यहां पहुंचनेके बाद से विरोध का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि खेल शांति, एकजुटता और सद्भाव का संदेश देंगे । उन्होंने यह भी कहा कि खेलों को रद्द करना कभी विकल्प नहीं था । एपी मोना मोना 2007 1055 तोक्यो

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read