अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

राहुल गांधी के बाद अब तेजस्वी की बारी, छत्तीसगढ़ में शिकायत दर्ज

राहुल गांधी के विवादित टिप्पणी करने के कारण उनकी सदस्यता चली गई है. उन्हें गुजरात कोर्ट ने दो साल की सजा भी सुनाई है और अब बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी निशाना बनाया गया है. उनके गुजराती समाज को लेकर किए गए टिप्पणी के कारण उनको लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया है. साथ ही उनपर कार्रवाई की मां

राहुल गांधी के बाद अब तेजस्वी की बारी, छत्तीसगढ़ में शिकायत दर्ज

Article Advertisement

राहुल गांधी के विवादित टिप्पणी करने के कारण उनकी सदस्यता चली गई है. उन्हें गुजरात कोर्ट ने दो साल की सजा भी सुनाई है और अब बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी निशाना बनाया गया है. उनके गुजराती समाज को लेकर किए गए टिप्पणी के कारण उनको लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया है. साथ ही उनपर कार्रवाई की मांग की गई है. एक तरफ जहां कल सीबीआई ने उनसे घंटों पूछताछ की तो अब दूसरे तरफ उनकी मुसीबतें अब और भी बढ़ सकती है. थाना प्रभारी को सौंपा गया ज्ञापन दरअसल तेजस्वी यादव के खिलाफ छत्तीसगढ़ में एक शिकायत दर्ज करवाई गई है. बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने गुजराती समाज को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. जिसके विरोध में अब धमतरी एसपी के नाम कोतवाली थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य को ज्ञापन सौंपा गया है. जिसमें उनपर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है. उनके इस बयान से गुजराती समाज भड़क उठा है.   जाने क्या कहा था तेजस्वी ने जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में लगातार सीबीआई के छापे से तेजस्वी परेशान होते दिख रहे हैं और केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं. इन सब चीजों के लिए वो केंद्र सरकार को ही दोषी ठहरा रहे हैं. लगातार पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला भी कर रहे हैं और इसी क्रम में उन्होंने कहा था कि हमारे देश में दो ठग हैं. आज हमारे देश की हालात पर ध्यान दिया जाए तो सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं और इसलिए जांच एजेंसियों को उनसे डील करते वक्त जरा सावधान रहना चाहिए कहीं वो भी इसका शिकार ना हो जाए.   गुजरात के लोग हुए हैं आहत गुजराती समाज छत्तीसगढ़ ने कहा कि तेजस्वी ने जो बयान दिया है वो बेहद ही निंदनीय है. उन्होंने अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह की भाषा का उपयोग किया है जो कि गलत है. उनके इस बयान से गुजराती समाज के साथ-साथ पूरे गुजरात के लोग आहत हुए हैं. वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य ने कहा कि गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के तरफ से ज्ञापन दिया गया है. उच्च अधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read