एक बार फिर से बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला है. सुशील मोदी ने सवालिया लहजे में पूछा है कि तेजस्वी यादव इस बात की जानकारी दें कि वो फ्रेंड्स कॉलोनी में बने 150 करोड़ के मकान के मालिक कैसे बन गए?
Politics
150 करोड़ के मकान के मालिक कैसे बन गए तेजस्वी यादव? : सुशील मोदी
एक बार फिर से बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला है. सुशील मोदी ने सवालिया लहजे में पूछा है कि तेजस्वी यादव इस बात की जानकारी दें कि वो फ्रेंड्स कॉलोनी में बने 150 करोड़ के मकान के मालिक कैसे बन गए? सुशील कुमार मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव को ब

Article Advertisement
Article Advertisement
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव को बताना होगा कि दिल्ली की फ्रेंड्स कालोनी में डेढ़ सौ करोड़ के चार मंजिला मकान (डी-1088) के मालिक कैसे बन गए?
सीबीआई उनसे ऐसे सवालों का जवाब चाहती है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में हजारी राय के दो भतीजों (दिलचंद कुमार, प्रेमचंद कुमार) को जबलपुर और कोलकाता में रेलवे की ग्रुप-डी की नौकरी मिली. हजारी राय से एक जमीन 21 फरवरी 2007 को एके इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम लिखवा ली गई. सुशील मोदी ने कहा कि कहा कि दिल्ली की फ्रेंड्स कालोनी वाले मकान का स्वामित्व एके इन्फोसिस्टम्स के पास था. बाद में मामूली धन राशि देकर राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव इसी कंपनी के मालिक बन गए. उन्होंने कहा कि जदयू के स्वर्गीय शरद यादव और ललन सिंह ने इस मामले में यूपीए सरकार के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ज्ञापन देकर सीबीआई जांच की मांग की थी. बाद में ललन सिंह ने नीतीश कुमार के इशारे पर सीबीआई को पुख्ता सबूत उपलब्ध कराये. सुशील मोदी ने कहा कि सीबीआई इस मामले में सच जानना चाहती है, जबकि राजद और जदयू भ्रष्टाचार से जुड़े इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं.
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
21 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण
20 views
#4प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#5छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी
19 views
#6जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद
18 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15235 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
