BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Entertainment

यामी गौतम ने फिल्म ‘लॉस्ट’ की शूटिंग शुरू की

Published: 26/7/2021, 7:43:29 am242 viewsSeemanchal Live

यामी गौतम ने फिल्म ‘लॉस्ट’ की शूटिंग शुरू की मुंबई, 25 जुलाई (भाषा) अभिनेत्री यामी गौतम ने कोलकाता में रविवार को अपनी आगामी फिल्म ‘लॉस्ट’ की शूटिंग शुरू कर दी। जासूसी की पृष्ठभूमि वाली अनिरुद्ध रॉय चौधरी के निर्देशन में बन रही फिल्म में अभिनेत्री एक अपराध रिपोर्टर का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने इं

यामी गौतम ने फिल्म ‘लॉस्ट’ की शूटिंग शुरू की
यामी गौतम ने फिल्म ‘लॉस्ट’ की शूटिंग शुरू की मुंबई, 25 जुलाई (भाषा) अभिनेत्री यामी गौतम ने कोलकाता में रविवार को अपनी आगामी फिल्म ‘लॉस्ट’ की शूटिंग शुरू कर दी। जासूसी की पृष्ठभूमि वाली अनिरुद्ध रॉय चौधरी के निर्देशन में बन रही फिल्म में अभिनेत्री एक अपराध रिपोर्टर का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग शुरू करने की घोषणा की। गौतम ने एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘‘शूटिंग के लिए सेट तैयार है। यात्रा की शुरुआत। ‘लॉस्ट’ की शूटिंग शुरू।’’ जी स्टूडियोज और नमह पिक्चर्स की फिल्म ‘लॉस्ट’ में जाने माने अभिनेता पंकज कपूर, राहुल खन्ना, नील भूपालम, पिया बाजपेयी और तुषार पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में संगीतकार शांतनु मोइत्रा ने संगीत दिया है और गीत के बोल स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं। 'लॉस्ट' का निर्माण जी स्टूडियोज, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा, सैम फर्नांडीस और इंद्राणी मुखर्जी ने किया है। गौतम (32) इसके अलावा हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ और सोशल कॉमेडी फिल्म ‘दसवीं’ में भी दिखाई देंगी।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read