अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

Yes Bank की पुनर्गठन योजना अधिसूचित, सरकार ने कहा- "3 कार्य दिवस" में खत्म हो जाएगी निकासी पर लगी रोक  

नई दिल्ली: सरकार ने पूंजी संकट से जूझ रहे निजी क्षेत्र के येस बैंक की पुनर्गठन (रि-कंस्ट्रक्शन) योजना को अधिसूचित कर दिया है और कहा कि बैंक खातों से निकासी पर लगी रोक को "अगले दिन कार्य दिवस (वर्किंग डे)" में हटा लिया जाएगा. ग्राहकों के लिए 50,000 रुपये तक निकासी सीमा तय की गई. यह रोक तीन अप्रैल तक

Yes Bank की पुनर्गठन योजना अधिसूचित, सरकार ने कहा- "3 कार्य दिवस" में खत्म हो जाएगी निकासी पर लगी रोक   

Article Advertisement

नई दिल्ली: सरकार ने पूंजी संकट से जूझ रहे निजी क्षेत्र के येस बैंक की पुनर्गठन (रि-कंस्ट्रक्शन) योजना को अधिसूचित कर दिया है और कहा कि बैंक खातों से निकासी पर लगी रोक को "अगले दिन कार्य दिवस (वर्किंग डे)" में हटा लिया जाएगा. ग्राहकों के लिए 50,000 रुपये तक निकासी सीमा तय की गई. यह रोक तीन अप्रैल तक के लिए लगाई गई है. भारतीय रिजर्व बैंक ने इस महीने की शुरुआत में येस बैंक के निदेशक मंडल की जगह पर प्रशासक नियुक्ति की थी. साथ ही बैंक खाते से 50,000 रुपये तक की निकासी की सीमा तय करने के साथ अन्य प्रतिबंध लगाए गए थे. आरबीआई के इस फैसले से जमाकर्ताओं को अपनी पूंजी को निकालने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है. सरकार ने शुक्रवार को अधिसूचना में कहा, "इस पुनर्गठन योजना के लागू होने की तारीख से तीन दिन के भीतर येस बैंक पर लगी रोक को हटा लिया जाएगा." बता दें कि येस बैंक के ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई पेमेंट और एटीएम से नकदी निकालने में भी दिक्कत हो रही है. इसी तरह, चालू खाता धारकों ने भी कई प्रकार की समस्याओं की सूचना दी है. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने येस बैंक के लिए केंद्रीय बैंक द्वारा प्रस्तावित पुनर्गठन योजना को मंजूरी दे दी है।

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read