योग में लोगों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने की क्षमता है : संधू वाशिंगटन, 21 जून (भाषा) अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा कि योग में लोगों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने की क्षमता है।
संधू ने ‘इंडियन हाउस’ में रविवार को एक ‘योग सत्र’ में हिस्सा लिया।
दूतावास के अधिकारी भी इस सत्र में हिस्सा लेने परिसर पहुंचे और अन्य लोग ‘जूम’ ऐप और दूतावास के सोशल मीडिया मंचों के जरिए इसमें शामिल हुए।
भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संधू ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और इस बात पर जोर दिया, ‘‘योग में, खासकर वैश्विक महामारी के कारण लोगों पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के बीच, उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाकर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य तथा खुशी प्रदान करने की क्षमता है।’’ उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं।
इस साल इस कार्यक्रम का विषय ‘‘स्वास्थ्य के लिए योग’’ है।
अमेरिका में न्यूयॉर्क, शिकागो, ह्यूस्टन, अटलांटा और सैन फ्रांसिस्को स्थित भारत के पांचों वाणिज्य दूतावास ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
न्यूयॉर्क में वाणिज्य दूतावास ने ‘टाइम्स स्कॉयर एलायंस’ के साथ मिलकर टाइम्स स्कॉयर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें तीन हजार से अधिक लोग शामिल हुए।
भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने यहां योग दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ यूं तो हम दुनिया के विभिन्न हिस्सों में योग का जश्न मनाते हैं, लेकिन यहां टाइम्स स्क्वायर में योग का जश्न बहुत खास है, बहुत ही अनोखा है।
इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि योग एक सार्वभौमिक विचार और सार्वभौमिक क्रिया है।
सार्वभौमिक विचार का जश्न मनाने के लिए टाइम्स स्क्वायर से बेहतर जगह और क्या हो सकती है।
यह दुनिया का चौराहा है।’’ उप महावाणिज्य दूत शत्रुघ्न सिन्हा और वाणिज्य दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय प्रवासियों के सदस्यों ने भी योग सत्र में भाग लिया।
प्रमुख योग प्रशिक्षक रुचिका लाल ने योग, प्राणायाम और ध्यान सत्र का नेतृत्व किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाय) के विषय को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में समग्र स्वास्थ्य पर जोर दिया गया।
न्यू जर्सी में भारतीय समुदाय ने लिबर्टी स्टेट पार्क में योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया।
शिकागो में मिडवेस्ट क्षेत्र के योग संगठनों के साथ मिलकर वाणिज्य दूतावास ने ग्रांट पार्क में आईडीवाय 2021 का जश्न मनाया, जहां पार्क पहुंचने के अलावा कुछ लोगों ने ऑनलाइन भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञप्ति के अनुसार, ‘अमेरिकन एकेडमी ऑफ योग एंड मेडिटेशन’ के साथ मिलकर अटलांटा में भारतीस महावाणिज्य दूतावास ‘योगाकॉन यूएस2021’ का आयोजन कर रहा है।
वाणिज्य दूतावास ने फ्लोरिडा और प्यूर्टो रिको में भी कार्यक्रम आयोजित किए।
ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बफ़ेलो बेउ पार्क और सैन एंटोनियो शहर के साथ मिलकर रिवर वॉक में योग कार्यक्रम आयोजित किए।
सैन फ्रांसिस्को में दूतावास ने ‘प्लेस ऑफ फाइन आर्ट्स’ में एक कार्यक्रम का अयोजन किया।
लॉस एंजिलिस में विवेकानंद योग विश्वविद्यालय द्वारा विशिष्ट वक्ता सत्र और एफएम रेडियो पर योग प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया।
विज्ञप्ति के अनुसार, अमेरिका में योग दिवस समारोह अमेरिकी लोगों की सक्रिय भागीदारी एवं उनके समर्थन के साथ आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें सामुदायिक संगठन और योग में रुचि रखने वाले लोग उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए प्रस्ताव को 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के स्वीकार करने के बाद से विश्वभर में 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाता है।
Article Advertisement
World
योग में लोगों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने की क्षमता है : संधू
योग में लोगों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने की क्षमता है : संधू वाशिंगटन, 21 जून (भाषा) अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा कि योग में लोगों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने की क्षमता है। संधू ने ‘इंडियन हाउस’ में

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, हमले की स्थिति में जवाब का दायरा बढ़ाने की तैयारी; दुनिया की नजरें तेल और सुरक्षा पर

World
भारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असर

World
भारत-न्यूजीलैंड Free Trade Agreement 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय कारोबार और निर्यात को क्या मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
