अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

योगी ने अपने परिश्रम से उत्तर प्रदेश को 'बीमारू' राज्य से बाहर किया : मोदी

योगी ने अपने परिश्रम से उत्तर प्रदेश को 'बीमारू' राज्य से बाहर किया : मोदी लखनऊ, 19 सितंबर (भाषा) उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा संबंधी पुस्तिका का विमोचन किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे की

योगी ने अपने परिश्रम से उत्तर प्रदेश को 'बीमारू' राज्य से बाहर किया : मोदी

Article Advertisement

योगी ने अपने परिश्रम से उत्तर प्रदेश को 'बीमारू' राज्य से बाहर किया : मोदी लखनऊ, 19 सितंबर (भाषा) उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा संबंधी पुस्तिका का विमोचन किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे की अर्थव्‍यवस्‍था में हुए सुधारों को लेकर टिप्‍पणी की है। मोदी ने कहा है, "आज उत्तर प्रदेश पूरे देश का नेतृत्व कर रहा है, इसके पीछे साढ़े चार वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वह परिश्रम है, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर लाने के लिए दिन-रात मेहनत की और वह ‘रिफॉर्म के जरिए परफॉर्म करते हुए उत्तर प्रदेश को ट्रांसफ़ॉर्म’ करने के अपने मिशन में सफल रहे।" उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर रविवार को लोकभवन में योगी ने सरकार की उपलब्धियों को दर्शाती 50 पृष्‍ठ की एक पुस्तिका और 16 पृष्‍ठ के फोल्‍डर का विमोचन किया। पुस्तिका में एक अन्‍य संदेश में मोदी ने कहा 'गत साढे चार वर्षों में राष्ट्रीय पटल पर एक नया, सक्षम और समर्थ उत्तर प्रदेश उभरकर सामने आया है। कभी देश में पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था का दंश झेलने वाला उत्तर प्रदेश आज लगातार प्रयासों से दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है।' इसी पुस्तिका में प्रधानमंत्री के प्रति योगी ने एक संदेश लिखा है 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में भारत वर्ष में 75 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है। यह आत्मनिर्भर भारत के सामर्थ्य की एक झांकी है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि सशक्त नेतृत्व के महत्व को प्रकट करती है, निश्चित ही कोरोना हारेगा-भारत जीतेगा।' पुस्तिका के प्रारंभ में 'उत्तर प्रदेश को शून्य से शिखर तक ले जाने की गाथा' शीर्षक से राज्‍य सरकार के 54 महीनों के कार्यकाल की चर्चा की गई है। इसके बाद भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं में उत्तर प्रदेश की प्रगति, देश में अग्रणी योजनाओं का ब्यौरा, माफिया पर केंद्रित कानून-व्यवस्था की उपलब्धियों समेत बिंदुवार अलग-अलग उपलब्धियां गिनाई गई हैं। सरकार की उपलब्धियों से संबंधित जिस पुस्तिका का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया, उसमें लिखा गया है, ‘‘प्रदेश सरकार ने दूरदर्शी योजनाएं तैयार कर उन्हें धरातल पर उतारा। इससे उत्तर प्रदेश कुचक्रों के जाल से उबरकर विकास की ओर अग्रसर हो गया। फलस्वरूप बीते 54 माह में राज्य के माथे से बीमारू राज्य का धब्बा हट गया और समृद्धिशीलता का टीका लग गया है। इस पुस्तिका में आंकड़ों के जरिए सरकार ने उप्र की ताजा अर्थव्यवस्था की तस्वीर सामने रखी हैं।’’ इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार के इस प्रयास पर तंज किया है। सपा प्रमुख ने रविवार को ट्वीट किया 'उप्र की भाजपा सरकार ने प्रकाशित किया ‘16 पेज का 16 आने झूठ’ , लगता है कि भाजपा ने अपने ‘अंतरराष्ट्रीय झूठ प्रशिक्षण केंद्र’ की पाठ्यपुस्तिका प्रकाशित की है ।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘परंतु भाजपा के ‘झूठ के दूत’ इसे ऑनलाइन कक्षाओं में ही चला पायेंगे क्योंकि जनता के बीच वो जा नहीं पा रहे हैं।'

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read