बिहार में मिला युवक का शव, आधा शरीर पेड़ पर आधा जमीन पर - MURDER IN ARARIA अररिया में मक्के के खेत में पेड़ पर युवक का लटका शव मिला. दोनों हाथ बंधे हुए थे. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. अररिया : बिहार के अररिया में युवक का शव बरामद हुआ है. आरएस थानान्तर्गत बुआड़ीबाद वार्ड संख्या 7 में मकई खेत के बीच में पेड़ से लटके युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई. लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी. अररिया में युवक का शव बरामद : आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आरएस थाना की पुलिस को दी. मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के बुआड़ीडाद वार्ड संख्या 8 निवासी मोहम्मद साकिब के 20 वर्षीय पुत्र मो. राजा के रूप में हुई है. मृतक के पिता साकिब ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है. ''मेरा बेटा बीते शनिवार से घर से लापता था. एक सप्ताह बाद स्थानीय लोगों ने मक्के के खेत में पेड़ से लटके शव की सूचना दी, मौके पर पहुंचने पर देखा कि बेटे का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पेड़ से लटका था. बेटे के हाथ में रस्सी बंधी थी. शव के पास मिले चप्पल और कपड़ों से मो. राजा के रूप में हुई.''- मो. साकिब, मृतक के पिता क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव : शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मौत चार-पांच दिन पहले हुई होगी. शव का आधा हिस्सा पेड़ से लटका था और आधा हिस्सा जमीन पर पड़ा था. स्थानीय लोगों ने बताया कि शव की स्थिति देखकर मामला संदिग्ध लग रहा है. आपसी विवाद में हत्या का शक : मृतक के पिता पड़ोसी पर ही आपसी विवाद में हत्या की बात कह रहे हैं. इसके साथ ही स्थानीय लोगों व परिजनों ने पुलिस से गहन जांच की मांग की है. वार्ड संख्या 7 के पार्षद श्याम कुमार मंडल ने बताया कि उन्हें सुबह शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने अररिया आरएस थाना पुलिस को दी. जांच में जुटी आरएस थाना की पुलिस : अररिया आरएस थाना के अपर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. शव के पास मिले चप्पल व कपड़े से युवक की पहचान हुई. शव काफी गल चुका था, इसलिए शक्ल से उसकी पहचान हो पाना मुश्किल था. लेकिन परिजनों के द्वारा चप्पल और कपड़े से पहचान कर ली गई है. मौके पर एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य एकत्रित की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. ''एक युवक शव का मिला है. युवक पिछले शनिवार से ही लापता था. शव देखने से प्रथम दृष्टया हत्या लग रहा है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.''- रामपुकार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर
Article Advertisement
Seemanchal
बिहार में मिला युवक का शव, आधा शरीर पेड़ पर आधा जमीन पर - MURDER IN ARARIA
बिहार में मिला युवक का शव, आधा शरीर पेड़ पर आधा जमीन पर - MURDER IN ARARIA अररिया में मक्के के खेत में पेड़ पर युवक का लटका शव मिला. दोनों हाथ बंधे हुए थे. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. अररिया : बिहार के अररिया में युवक का शव बरामद हुआ है. आरएस थानान्तर्गत बुआड़ीबाद वार्ड संख्या 7 में मकई खेत के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
