अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

युवराज सिंह ने संन्यास से वापसी का फैसला किया, BCCI अध्यक्ष गांगुली को लिखी चिट्ठी

वर्ल्ड कप विजेता पूर्व भारतीय हरफनमौला क्रिकेटर युवराज सिंह ने पंजाब क्रिकेट संघ (PCA) के अनुरोध पर संन्यास से वापसी करने का फैसला किया है. विश्व कप 2011 के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे युवराज ने पिछले साल जून में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी. पीसीए सचिव पुनीत बाली पहले व्

युवराज सिंह ने संन्यास से वापसी का फैसला किया, BCCI अध्यक्ष गांगुली को लिखी चिट्ठी

Article Advertisement

वर्ल्ड कप विजेता पूर्व भारतीय हरफनमौला क्रिकेटर युवराज सिंह ने पंजाब क्रिकेट संघ (PCA) के अनुरोध पर संन्यास से वापसी करने का फैसला किया है. विश्व कप 2011 के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे युवराज ने पिछले साल जून में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी. पीसीए सचिव पुनीत बाली पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने 38 साल के युवराज से पंजाब क्रिकेट के फायदे के लिए संन्यास से वापसी करने की पेशकश की थी. ‘क्रिकबज’ से युवराज ने कहा, ‘शुरू में मैं इस पेशकश को स्वीकार करने के बारे में निश्चित नहीं था.’ उन्होंने कहा, ‘मैं घरेलू क्रिकेट खेलना बंद कर चुका था, हालांकि मैं दुनियाभर में अन्य घरेलू फ्रेंचाइजी लीग में खेलना जारी रखना चाहता था, अगर मुझे बीसीसीआई से अनुमति मिल जाती.’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं मिस्टर बाली के अनुरोध की अनदेखी नहीं कर सका. मैंने इस पर काफी सोच विचार किया, करीब से तीन से चार हफ्तों तक और यह लगभग ऐसा ही था कि अंत में मुझे सोचा समझा फैसला लेने की जरूरत नहीं थी.’ पंजाब की युवा चौकड़ी शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और अनमोलप्रीत सिंह के साथ पिछले कुछ महीनों में नेट पर काम करते हुए युवराज को इस खेल के प्रति प्रेरणा और प्यार फिर महसूस हुए.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read