अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Entertainment

YRF Spy Universe: स्पाई फिल्म में कैसा होगा Alia Bhatt का रोल, शूटिंग को लेकर आई गुड न्यूज

स्पाई फिल्म में कैसा होगा Alia Bhatt का रोल, शूटिंग को लेकर आई गुड न्यूज आलिया भट्टा की स्पाई यूनिवर्स की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म की शूटिंग 15 जुलाई को मुंबई में शुरू होगी. इसके बाद फिल्म की कास्ट कश्मीर जाएगी और वहां भी कुछ जरूरी एक्शन सीन्स शूट किए जाएंगे.   यशराज फिल्म्

YRF Spy Universe: स्पाई फिल्म में कैसा होगा Alia Bhatt का रोल, शूटिंग को लेकर आई गुड न्यूज

Article Advertisement

स्पाई फिल्म में कैसा होगा Alia Bhatt का रोल, शूटिंग को लेकर आई गुड न्यूज आलिया भट्टा की स्पाई यूनिवर्स की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म की शूटिंग 15 जुलाई को मुंबई में शुरू होगी. इसके बाद फिल्म की कास्ट कश्मीर जाएगी और वहां भी कुछ जरूरी एक्शन सीन्स शूट किए जाएंगे.   यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स बॉलीवुड के फैंस के लिए इस समय एक नया जुनून सा बन गया है. दर्शक इससे जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं. वहीं अब आलिया भट्टा की स्पाई यूनिवर्स की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खबरों के अनुसार YRF की फीमेल स्पाई यूनिवर्स फिल्म की शूटिंग 15 जुलाई को मुंबई में शुरू होगी. इसके बाद फिल्म की कास्ट कश्मीर जाएगी और वहां भी कुछ जरूरी एक्शन सीन्स शूट किए जाएंगे. फिलहाल शूटिंग के लिए फिल्म के सेट से पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है. बता दें, आलिया के साथ इस फिल्म में मुंजा एक्ट्रेस शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) भी लीड रोल में हैं वहीं विलेन के रोल में बॉबी देओल (Bobby Deol) नजर आएंगे.   विदेश में भी होगी फिल्म की शूटिंग आलिया भट्ट की स्पाई यूनिवर्स फिल्म की शूटिंग ना केवल भारत में बल्कि विदेश में भी की जाएगी. इसके लिए शेड्यूल दिसंबर के महीने में प्लान किया गया है. हालांकि मेकर्स फिल्म की शूटिंग की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क हैं. दरअसल, कुछ समय पहले आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस सख्त हो गया और ये फैसला लिया गया है कि शूटिंग के दौरान सेट पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे. वहीं, खबर हैं कि इन दिनों आलिया भट्ट फिल्म के एक्शन सीन के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. क्या है फिल्म की कहानी?

Article Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबकि फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ देश के दुश्मनों से भिड़ती नजर आएंगी. हालांकि फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान राइवलरी पर बेस्ड नहीं होगी. फिल्म का मुख्य केंद्र बिंदु 2020 से 2024 के बीच होगा. आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) द्वारा निर्मित इस प्रोडक्शन हाउस की यह 8वीं फिल्म होगी. इससे पहले यश राज फिल्मस ने एक था टाइगर , टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान जैसी फिल्मों का प्रोडक्शन कर चुकी है. अभी तक इस स्पाई यूनिवर्स में मेल करेक्टर ने मेंन लीड रोल प्ले किया था लेकिन इस फिल्म में आलिया लीड रोल प्ले करेंगी और विलेन बॉबी देओल से लड़ेंगी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read