अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के तौर पर मनाया

युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के तौर पर मनाया नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) कांग्रेस की युवा इकाई ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया और बेरोजगारी एवं महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के तौर पर मनाया

Article Advertisement

युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के तौर पर मनाया नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) कांग्रेस की युवा इकाई ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया और बेरोजगारी एवं महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Article Advertisement

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. की अगुवाई में संगठन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी एवं महंगाई के मुद्दे पर मार्च निकाला। इस मौके पर श्रीनिवास ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर बेरोजगारी और मंहगाई का दोहरा बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आज प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बेरोजगारी के खिलाफ क्रांति हुई है। चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है और भारत को बेरोजगार बनाने वाले प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के तौर पर मनाया गया है।’’ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने दावा किया, ‘‘देश में महंगाई का ग्राफ ऊपर की तरफ बढ़ रहा है और रोजगार का ग्राफ नीचे की तरफ आ रहा है। भाजपा सरकार रोजगार देने के अपने वादे पर खरी नहीं उतरी, उसने देश के युवाओं को धोखा दिया है। युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’, ‘नेशनल अन-एम्लॉयमेंट डे’ और ‘रोजगार दो’ हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान भी चलाया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव और सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख वैभव वालिया ने कहा, ‘‘इन हैशटैग पर शुक्रवार दोपहर तक 30 लाख से अधिक ट्वीट हुए जो इस बात का सबूत हैं कि देश का युवा, प्रधानमंत्री की नीतियों से आक्रोशित है। लोग बेरोजगारी के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री की गलत नीतियों को अब देश का युवा बर्दाश्त नहीं करेगा।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read