
गांधी जयंती पर आमसभा आयोजन किया गया
पूर्णिया
दो अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर पूर्णिया पूर्व प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आमसभा का आयोजन किया। आमसभा को लेकर प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार राय, उपप्रमुख मीणा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, बीपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार सहनी, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) संजीव कुमार सुमन ने कई पंचायत पहुंच कर आमसभा का जायजा लिया। प्रखंड क्षेत्र के बिक्रमपुर पंचायत मे मुखिया रामसरूप रजवाड़, गौरा पंचायत में मुखिया आरती देवी, भोगा करियात पंचायत मे मुखिया साजिद, बियारपुर पंचायत में मुखिया धीरेन्द्र यादव, सिकन्द्रपुर पंचायत में मुखिया हरिओम साह, महराजपुर पंचायत मे मुखिया श्यामा देवी, वीरपुर पंचायत में मुखिया पूनम देवी, डिमिया छतरजान में मुखिया प्रदीप साह, चांदी पंचायत में मुखिया शफिना खातून, रंजीगंज पंचायत में मुखिया अनिता देवी समैत सभी पंचायतों में आमसभा आयोजित किया गया। आमसभा मे बार्षिक योजना 2019-2020 के लिए योजनाओं के लिए जल जीवन और हरियाली मिशन को धरातल पर लाने के लिए योजनाओं का चयन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मनरेगा योजना के तहत वृक्षा रोपन, सरकारी तालाब, सरकारी कुआं का जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया गया।
सीमांचल लाइव