Home पूर्णिया पंसस की बैठक दो अंचलाधिकारी नियुक्त करने मांग उठा

पंसस की बैठक दो अंचलाधिकारी नियुक्त करने मांग उठा

0 second read
Comments Off on पंसस की बैठक दो अंचलाधिकारी नियुक्त करने मांग उठा
0
250

पंसस की बैठक दो अंचलाधिकारी नियुक्त करने मांग उठा
पूर्णिया पूर्व पंचायत समिति की बैठक में उठा दो अंचलाधिकारी नियुक्त करने की मांग। सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने इस मुद्दे को ध्वनि मत से पारित कर जिला प्रशासन को पत्र भेजने का प्रस्ताव पास किया। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में उप प्रमुख, मुखिया, पंसस सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में  विशेष अतिथि के रूप में सदर विधायक विजय खेमका भी बैठक में मौजूद थे। प्रखंड प्रमुख संतोष राय ने बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षा व्यवस्था पर जोड़ देते हुए उसे सुदृढ करने का बल दिया। शिक्षा पदाधिकारी को प्रखंड के सभी विद्यालय में मध्याह्न भोजन की स्थिति की जायजा लेने को कहा। साथ ही कई विकासात्मक, जन कल्याणकारी योजनाओं से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया। बैठक में जिप सदस्य राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पूर्णिया पूर्व प्रखंड के अंचल अंतर्गत 14 पंचायत 46 निगम वार्ड है। क्षेत्र बड़ा है और जमीनी संबंधित विवाद भी अपने चरम पर होने के कारण एक अंचलाधिकारी समय पर लोगों का काम नही कर पा रहा है। जिसके कारण जमीनी विवाद बढता जा रहा है। इसलिए
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग अलग अंचलाधिकारी नियुक्त करने की मांग सदन में रखी। जिसपर उपस्थित सदस्यों ध्वनि मत से पारित कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजने को कहा गया। बैठक में मौजूद जीप सदस्य विवेका यादव ने डिमिया छतरजान पंचायत में बने उप स्वास्थ्य केंद्र की गड़बड़ व्यवस्था को उपस्थित अधिकारियों से अवगत करवाया। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ अजय कुमार ने समितियों से बनने वाले विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तरीय हर कार्यक्रम पर पंचायत समिति का नियंत्रण होगा। पंचायत अन्तर्गत होने वाले कार्यो का भी अनुश्रवण भी पंचायत समिति को करना है। उन्होंने प्रखंड को शौचालय शौच मुक्त कराने को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधि से शौचालय निर्माण कराने की अपील भी किया। इस दौरान मनरेगा पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन सजीव कुमार सुमन ने बताया कि मनरेगा के तहत वृक्षारोपन व मजराजपुर पंचायत के दिग्घी पोखर, बिक्रमपुर पंचायत के मनिया पोखर व चांदी पंचायत के सर्वोदय आश्रम पोखर का जल्द से जल्द जीर्णोद्धार करने की बात कही। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के किसानों को मिलने वाली लाभ, आंगनबाड़ी भवन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सहित अन्य मुद्दे पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। और इसमें सुधार लाने के लिए बताया गया। बैठक में प्रखंड उपप्रमुख मीना देवी ,मुखिया संघ जिलाध्यक्ष हरिओम साह, मुखिया अनिता देवी, रामस्वरूप रजवाड़, रामप्रसाद सिंह, मो साजिद, पंसस रुचि देवी, खुर्शीद आलम, महेश चौहान, पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सहनी, प्रखंड मनरेगा पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी जयजय राम पासवान, सीडीपीओ ग्रामीण सरिता, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी टीसी प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित थे।

स्रोत-हिन्दुस्तान
सीमांचल लाइव

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…