Home पूर्णिया शौचालय निर्माण कार्य का लिया जायजा

शौचालय निर्माण कार्य का लिया जायजा

1 second read
Comments Off on शौचालय निर्माण कार्य का लिया जायजा
0
244

शौचालय निर्माण कार्य का लिया जायजा
पूर्णिया के श्रीनगर। एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में अधिकारियों की टीम ने विकास कार्य का मुआयना किया। खासकर शौचालय निर्माण कार्य की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, भू अर्जन पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी आदि अधिकारियों ने गांव में भ्रमण कर शौचालय निर्माण कार्य का मुआयना किया। अधिकारियों की टीम ने लोगों को 2 अक्टूबर के अंदर शौचालय निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया। शौचालय निर्माण कार्य पूरा करने के एक सप्ताह के अंदर शौचालय निर्माण की राशि खाता में उपलब्ध करा दी जाएगी। अधिकारियों ने लोगों को हर हाल में 2 अक्टूबर तक खुले में शौच से मुक्त करने के लिए शौचालय निर्माण कार्य पूरा करने के लिए जागरूक किया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि सिंघिया, खोखा उत्तर, खोखा दक्षिण, चनका, खुटी हसैली में लोगों को शौचालय निर्माण कार्य शत प्रतिशत पूरा करने के लिए अधिकारियों ने जागरुक किया। इस दौरान जिन लोगों ने शौचालय निर्माण कार्य कर रहे हैं उनके शौचालय निर्माण कार्य की अधिकारियों ने शौचालय निर्माण कार्य की गुणवत्ता की बारीकी से जांच कर लोगो का मार्गदर्शन किया। अधिकारियों ने स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्रोत-हिंदुस्तान
सीमांचल लाइव

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…