नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शौचालय निमार्ण के लिए किया जागरूक. सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर प्रांगण एवं प्रखंड के रहुआ, झुन्नी इस्तम्ब्रा, बेला रिकावगंज सहित पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए उग्रतारा एडभाईजर ग्रुप के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक कर जागरूक किया।
कलाकारों ने नृत्य, संगीत के माध्यम से लोगों को शौचालय निर्माण कराने, उपयोग करने एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जानकारी दी।
साथ ही होने वाले लाभ एवं खुलें में शौच से होने वाली अन्य परेशानियों से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायतीराज पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
बीडीओ ने ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों व शौचालय से लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि गांव में जगह-जगह गंदगी फैलने से विभिन्न रोगों की आशंका प्रबल हो जाती है।
इसके लिए खुले में शौच करने से परहेज करना चाहिए।
साथ ही इससे बचाव के लिए शौचालय का उपयोग करने की नसीहत दी।
बीडीओ ने बताया कि शौचालय निर्माण हेतु मेगा अभियान के तहत तीसरे दिन भी रहुआ, झुन्नी इस्तम्बरा, बेला रिकावगंज, गणेशपुर, बनभाग चूनापुर, सतकोदरिया सहित पंचायत क्षेत्रों में भ्रमण किया गया।
जिसमें 250 गड्ढे खोदकर शौचालय निर्माण हेतु आधार शिला की नींव डाली गई।
वही जिला पंचायतीराज पदाधिकारी ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि सरकार स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण करवाने को लेकर आर्थिक प्रोत्साहन राशि दे रही है।
जिसका अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभ उठाने की अपील की।
इस मौके पर प्रखंड स्वच्छता समन्वयक निखिल कुमार, सभी वार्ड सदस्य एवं सभी विकास मित्र मौजूद थे।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Politics
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शौचालय निमार्ण के लिए किया जागरूक.
Published: 22/10/2019, 10:38:10 am•447 views•Seemanchal Live
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शौचालय निमार्ण के लिए किया जागरूक. सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर प्रांगण एवं प्रखंड के रहुआ, झुन्नी इस्तम्ब्रा, बेला रिकावगंज सहित पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए उग्रतारा एडभाईजर ग्रुप के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक कर जागरूक किय

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
बिहार की राजनीति में फिर तेज हुई बयानबाजी, सत्ता और विपक्ष आमने-सामने

Politics
राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा आयोजन: गंगा किनारे हुआ दुग्धाभिषेक, परशुराम के रूप में पोस्टर पर छिड़ी सियासत

Politics
जयराम रमेश का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले- ‘इजरायल के प्रति अंधभक्ति से देश के हित हो रहे प्रभावित

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी

Tender
अररिया जिला प्रशासन के टेंडर पोर्टल पर नई टेंडर जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15062 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8190 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6743 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5993 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5640 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5231 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15062 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8190 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6743 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5993 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5640 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5231 views


