Home पूर्णिया जागरुकता रैली निकालकर दिया संदेश

जागरुकता रैली निकालकर दिया संदेश

0 second read
Comments Off on जागरुकता रैली निकालकर दिया संदेश
0
235

जागरुकता रैली निकालकर दिया संदेश

बाल विवाह, शराब बंदी एवं दहेज उन्मूलन के समर्थन मे मानव शृंखला के लिए जागरुकता लाने को लेकर केनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी चंदन कुमार तथा प्रशिक्षक मोल झा सहित अधिकारियों ने प्रखंड के गोकुलपुर प्रोजेक्ट कन्या मध्य विद्यालय के स्कूली बच्चों के साथ रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। साईकिल पर सवार अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ विद्यालय से रैली निकाल कर गोकुलपुर के कई गांव तक परिभ्रमण कर लोगों को शृंखला में भाग लेने की अपील की। रैली में शामिल बच्चों ने शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन पर सैकड़ों नारे लगाए। वहीं बीडीओ कीअध्यक्षता में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में शामिल लोग प्रखंड मुख्यालय के आसपास मानव शृंखला मेंभाग लेने के लिए जन जागरूक किया। बीडीओ ने बताया कि केनगर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार अपने शशस्त्र पुलिस बलों के साथ बनभाग से काझा नहर तक तथा चम्पानगर ओपी अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो पुलिस बलों के साथ भुटहा मोड से गोकुलपुर नहर तक मानव शृंखला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्त लगाते रहेंगे।

HINDUSATAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…