Home पूर्णिया 22 अक्टूबर को मिलेगा पूर्णिया का नया मेयर

22 अक्टूबर को मिलेगा पूर्णिया का नया मेयर

0 second read
Comments Off on 22 अक्टूबर को मिलेगा पूर्णिया का नया मेयर
0
102
1

22 अक्टूबर को मिलेगा पूर्णिया का नया मेयर

22 अक्टूबर को पूर्णिया को नया मेयर मिल जाएगा। नगर पालिका निर्वाचन को लेकर तारीख की घोषणा कर दी गयी है। दो चरणों में चुनाव 10 और 20 अक्टूबर को होगा। चुनाव के दो दिन बाद मतगणना होगी। बनमनखी और कसबा नगर परिषद के अलावा रूपौली, धमदाहा, मीरगंज और भवानीपुर में 10 अक्टूबर को चुनाव होगा, जबकि पूर्णिया नगर निगम नगर पंचायत चंपानगर, अमौर, बायसी व जानकीनगर में 20 अक्टूबर को चुनाव होगा। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जाएगी। 10 से 19 सितंबर तक नामांकन का दौर चलेगा। 20 और 21 सितंबर को स्क्रूटनी होगी। 22 से 24 सितंबर तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गयी है। 25 सितंबर को अभ्यर्थिता वापसी के बाद अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक आवंटन किया जाएगा। 10 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच मजे तक मतदान होगा। 12 अक्टूबर को मतगणना होगी। इसी तरह दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन का दौर 16 से 24 सितंबर तक चलेगा। 25 और 26 को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 27 से 29 सितंबर तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गयी है। 30 सितंबर को अभ्यर्थिता वापसी के बाद अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक आवंटन किया जाएगा। 20 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 22 अक्टूबर को मतगणना होगी। नगर पालिका चुनाव पूर्णिया नगर निगम के अलावा कसबा, बनमनखी नगर परिषद तथा सात नवगठित नगर पंचायतों में हो रहा है। चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी शहर से लेकर पंचायतों तक बढ़ गयी है। मुख्य पदों के साथ वार्ड पार्षदों को लेकर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद चुनावी तैयारी में लोग जुट गए हैं।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…