
पूर्णिया पूर्व प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सोमवार को पूर्णिया जिलाधिकारी सुहर्ष भगत, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी व अन्य वरीय अधिकारी औचक निरीक्षण के लिए पहुंचने से प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों में हड़कंप मच गया। बता दें कि पूर्णिया जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों के साथ सुबह लगभग 10:30 बजे पूर्णिया पूर्व प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रवेश किये। वहीं जिलाधिकारी के पहुंचते ही पूरा प्रखंड में हड़कम्प मच गया और परिसर हाई सिक्योरिटी में तब्दील हो गया। बता दे कि जिलाधिकारी सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 तक करीबन 3 घंटे प्रखंड परिसर में निरक्षण करते रहे। इस दौरान प्रखंड परिसर और अंचल परिसर में सभी अधिकारी चुस्त और दुरुस्त में दिख रहे थे। बता दें कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल के अभिलेखागार, मोटेशन, लगान निर्धारण,आरटीपीएस काउंटर, सभी राजस्व कर्मचारी आदि कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक-एक कर सभी फाइल और कागजातों की बारीकी से जांच पड़ताल की गई।