Home पूर्णिया कोरियर कंपनी के दफ्तर से 30 लाख रुपए की लूट

कोरियर कंपनी के दफ्तर से 30 लाख रुपए की लूट

0 second read
Comments Off on कोरियर कंपनी के दफ्तर से 30 लाख रुपए की लूट
0
186
images 9

कोरियर कंपनी के दफ्तर से 30 लाख रुपए की लूट

पूर्णिया, 14 जून (भाषा) बिहार के पूर्णिया जिले के मरंगा थाने के पॉलिटेक्निक चौक के निकट स्थित एक कोरियर कंपनी के दफ्तर से रविवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने करीब 30 लाख रुपए लूट लिए । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार पांडे ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने इस मामले को लेकर कई जगहों पर छापेमारी की है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है ।

मरंगा थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी अनुसंधान के जरिए जल्द ही लुटेरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

पूछताछ के क्रम में उक्त कोरियर कंपनी के कर्मचारी विकास कुमार वर्मा ने पांडे को बताया कि अपराधी सात की संख्या में थे और सभी के हाथ में पिस्तौल और देसी कट्टा था। सभी अपराधी मास्क लगाने के साथ हेलमेट भी पहने हुए थे।

उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना महामारी के मद्देनजर आठ जून तक लॉकडाउन था और नौ जून से शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी है ।

बिहार में नौ जून से 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय 4 बजे अपराह्न तक खुलने के सरकारी आदेश के विरूद्ध कोरियर कंपनी का यह कार्यालय रविवार की रात्रि 10 बजे तक खुला हुआ था ।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…