Home पूर्णिया जिलाघ्यक्ष के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

जिलाघ्यक्ष के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

0 second read
Comments Off on जिलाघ्यक्ष के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
0
485

जिलाघ्यक्ष के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

धमदाहा के पूर्व विधायक सह राजद के जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने केनगर प्रखंड मुख्यालय द्वार के सामने एनआरसी एवं सीएए के विरुद्ध प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर कानून वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. तबरेज आलम ने की। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान मे केंद्र सरकार राष्ट्र की अखंडता एवं प्रस्तावों के खिलाफ कार्य कर रही हैं। हमारा संविधान सर्वधर्म के लिए समान अधिकार देती हैं। एनआरसी, सीएए तथा एनपीआर कानून से सिर्फ मुसलमानों को ही नहीं बल्कि हिन्दुओं को भी कठिनाइयों का सामना करना पडेगा। इस प्रकार के कानून से देश का विभाजन हो सकता है। 1947 से पहले जिन्ना ने जिस मनसूबे देश का विभाजन कराया था वही भाजपा सरकार 72 वर्ष बाद करना चाहती है। पुतला दहन कार्यक्रम में राजद के प्रदेश महासचिव रईसूल आलम, राजद के प्रखंड अध्यक्ष अजमल हुसैन, अरविन्द यादव, रविन्द्र कुमार, सुरेन्द्र पासवान, मोजम्मिल, विलक्षण ऋषि, रामचन्द्र ऋषि आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…