Home पूर्णिया बीमा भारती के पति के बाद अब बेटे ने किया कोर्ट में सरेंडर, जानें मामला – BIMA BHARTI

बीमा भारती के पति के बाद अब बेटे ने किया कोर्ट में सरेंडर, जानें मामला – BIMA BHARTI

4 second read
Comments Off on बीमा भारती के पति के बाद अब बेटे ने किया कोर्ट में सरेंडर, जानें मामला – BIMA BHARTI
0
25
1200 675 23773167 thumbnail 16x9 bima

बीमा भारती के पति के बाद अब बेटे ने किया कोर्ट में सरेंडर, जानें मामला – BIMA BHARTI

बीमा भारती के पति के बाद अब बेटे ने पूर्णिया कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस ने 14 दिन की रिमांड पर लिया.

पूर्णिया: जिले के भवानीपुर में चर्चित हार्डवेयर व्यवसायी गोपाल यादुका हत्याकांड के मुख्य आरोपी और बिहार सरकार की पूर्व मंत्री बीमा भारती के पुत्र राजा कुमार ने पूर्णिया न्यायालय में सरेंडर कर दिया है. इससे पहले राजा कुमार के पिता और भवानीपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल ने भी इसी मामले में पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था.

बीमा भारती के ‘राजा बेटा’ ने किया सरेंडर: राजा ने 7 मार्च को पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. राजा के अधिवक्ता जय हिंद कुमार ने बताया कि चर्चित व्यवसायी गोपाल यदुका हत्याकांड में राजा और उसके पिता अभियुक्त हैं. जिसमें राजा के पिता अवधेश मंडल पहले ही आत्मसमर्पण व्यवहार न्यायालय में कर चुके हैं और अब पुलिस दबाव के कारण राजा ने भी 7 मार्च को व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में आत्मसमर्पण कर दिया.

गोपाल यादुका हत्याकांड मामले में समर्पण: पूर्णिया के रुपौली चर्चित गोपाल यादुका हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक बीमा भारती के बेटे राजा पिछले 7 मार्च को पुलिस की दबिश को देखकर आत्मसमर्पण किया. गोपाल यादुका के मर्डर में पैसे देकर शूटर बुलाने का राजा पर आरोप था. राजा कुमार के सरेंडर किए जाने की पुष्टि भवानीपुर के थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की है. हत्याकांड में नाम आने के बाद से वह फरार चल रहा था.

14 दिन की न्यायिक हिरासत: कोर्ट ने राजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. राजा गोपाल यादुका हत्याकांड में नाम आने के बाद से ही फरार चल रहा था. इस मामले में पूर्व विधायक के पति कुख्यात अवधेश मंडल पिछले साल बीते 5 अगस्त को ही सिविल कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं और केंद्रीय कारा पूर्णिया में हैं.

पति पहले ही कर चुके हैं सरेंडर: अवधेश मंडल रुपौली विधानसभा क्षेत्र से 5 बार की जेडीयू की पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री रह चुकीं बीमा भारती के पति हैं. राजा बीमा भारती का बेटा है. इस मामले में राजा के अधिवक्ता जय हिंद कुमार ने कहा कि गोपाल यादुका हत्याकांड में राजा और अवधेश मंडल को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया गया है.

“इससे पहले अवधेश मंडल भी मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद से ही फरार चल रहे थे. इस मामले को लेकर अवधेश मंडल ने पिछले साल 2024 में 5 अगस्त को ही कोर्ट में सरेंडर किया था और अब बेटे राजा ने सरेंडर किया है. सीजीएम कोर्ट ने दोनों के बेल पिटिशन को रिजेक्ट कर दिया है. अब इस मामले में सेशन कोर्ट में अपील करेंगे.”- जय हिंद सिंह, राजा के वकील

क्या है पूरा मामला?: आपको बता दें कि 2 जून 2024 को भवानीपुर में व्यवसायी गोपाल यादुका की उनके दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस मामले में साजिश रचने के आरोप में राजा की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी. पूर्णिया पुलिस ने पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और बेटे राजा को गोपाल यादुका की हत्या का साजिशकर्ता बताया है. हत्याकांड के बाद से दोनों फरार थे. इससे पहले दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पूर्व MLA बीमा भारती के घर पर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया गया था.

 

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…