Home पूर्णिया पंचायत समिति की बैठक आयोजित

पंचायत समिति की बैठक आयोजित

0 second read
Comments Off on पंचायत समिति की बैठक आयोजित
0
208
SEEMANCHAL NEWS 1

पंचायत समिति की बैठक आयोजित

प्रखंड मुख्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कोमल कुमारी भारती ने की पंचायत समिति बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश ने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। वहीं प्रखंड प्रमुख ने प्रखंड क्षेत्र के विकास योजनाओं को क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं तेजी लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शराब समाज के लोगों को बर्बाद कर रहा था। शराब पीकर हंगामा कर महिलाओं के साथ मारपीट किया जाता था। शराबबंदी से क्ई घर परिवार उजड़ने से बच गया। सरकार द्रारा सराहनीय पहल वाल विवाह एवं दहेज प्रथा से निजात दिलाने के लिए लोगों को मानव श्रृंखला में शामिल होकर समर्थन करने के लिए जागरूक किया। मानव श्रृंखला में अपने अपने क्षेत्रों से शत प्रतिशत लोगों को शामिल करने के लिए जागरुकता अभियान निरंतर चलाकर लोगों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में मनरेगा, वाल विकास परियोजना, कृषि विभाग , आवास योजना, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आदि विभिन्न विभाग की विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लिया गया। बैठक में जल जीवन हरियाली अभियान से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा कर योजना की क्रियान्वयन करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रखंड प्रमुख ने सभी विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में अंचलाधिकारी नंदन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा मेजर अविनाश कुमार, उप प्रमुख अखतर हुसैन,ब्रज किशोर भारती, एएस्आई संजय कुमार राय, पंचायत समिति सदस्य रामजी मरांडी, प्रमोद कुमार जायसवाल,अंजेरा खातुन, चाँदनी देवी, प्रेमलता देवी, रमेश राम, खुशबुल देवी, मुखिया नमिता देवी, कल्पना देवी, रेखा देवी, रिंकी देवी आदि विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…