Home खास खबर पूर्णिया इस दिन मनाएगा अपना 250वां जन्मदिवस, बॉलीवुड सेलिब्रिटी दे रहे बधाई

पूर्णिया इस दिन मनाएगा अपना 250वां जन्मदिवस, बॉलीवुड सेलिब्रिटी दे रहे बधाई

0 second read
Comments Off on पूर्णिया इस दिन मनाएगा अपना 250वां जन्मदिवस, बॉलीवुड सेलिब्रिटी दे रहे बधाई
0
346
Screenshot 2020 02 06 07 54 20 362 com.android.chrome

पूर्णिया इस दिन मनाएगा अपना 250वां जन्मदिवस, बॉलीवुड सेलिब्रिटी दे रहे बधाई

पूर्णिया जिला 14 फरवरी को अपना ढाई सौ जन्मदिवस धूमधाम से मनाने जा रहा है। 14 फरवरी को 1770 को पूर्णिया का गठन हुआ था। राज्य सरकार ने पुरैनिया महोत्सव को राजकीय समारोह का दर्जा देते हुए जश्न के लिए 20 लाख की राशि भी आवंटित की है। बिहार ही नहीं वरन देश के प्राचीनतम जिलों में शुमार पूर्णिया की पहचान राष्ट्रीय फलक पर दिलाने के लिए प्रशासनिक कवायद शुरू हो गयी है।

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर, अभिनेता रवि किशन, कॉमेडियन सुनील पाल से लेकर रकुल प्रीत सिंह और पंकज त्रिपाठी पूर्णिया के लोगों को बधाई दे रहे हैं। जिला प्रशासन के द्वारा इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। फेसबुक और ट्विटर पर कुछ ही घंटों के दौरान हजार लोग इस संदेश को देख चुके हैं। सैकड़ों लोगों ने इसे शेयर भी किया है। जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि पूर्णिया प्राचीनतम जिलों में शुमार है। जिला के 250 साल पूरा होने पर पुरैनिया महोत्सव पहली बार धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय फलक पर पहचान के लिए बालीवुड स्टार के संदेश भी सोशल मीडिया पर अपलोड किये गये हैं। अभी तीन कलाकारों के संदेश लोगों के बीच हैं। जल्द ही कई और सुपर स्टार के संदेश अपलोड किए जाएंगे

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…