Home पूर्णिया पूर्णिया: कोरोना पॉजीटिव केस मिला

पूर्णिया: कोरोना पॉजीटिव केस मिला

1 second read
Comments Off on पूर्णिया: कोरोना पॉजीटिव केस मिला
3
538

पूर्णिया – पूर्णिया में कोरोना मरीज मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पूर्णिया में जो पहला कोरोना पॉजिटिव केस मिला है वह दिल्ली से ट्रक पर सवार होकर पूर्णिया पहुंचा था। कोरोना ने अब सीमांचल में भी पांव पसार दिया है। सबसे अच्छी बात यह रही कि उस वक्त ही उसे क्वारेंटाइन कर दिया गया था।उसके साथ-साथ परिवार के सभी सदस्यों को भी क्वारेंटाइन किया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि दरभंगा से आई जांच में पता चला है कि रामबाग का एक तीस वर्षीय युवक पॉजिटिव है। वह 24 तारीख को दिल्ली से पूर्णिया पहुंचा था। उसे उसी वक्त क्वारेंटाइन किया गया था। सिविल सर्जन ने कहा कि एहतियातन मुहल्ले को भी सील किया जा रहा है। संवाददाता -विनय ठाकुर

Load More Related Articles
Load More By Neha Pandey
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

कटिहार जिले में जमीन निगल रही महानंदा और गंगा

नदियों के जलस्तर में हो रही गिरावट से कटाव तेज हो गया है। महानंदा नदी अमदाबाद, प्राणपुर मे…