Home पूर्णिया पूर्णिया पूर्व प्रखंड में  पंचायत समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

पूर्णिया पूर्व प्रखंड में  पंचायत समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

2 second read
Comments Off on पूर्णिया पूर्व प्रखंड में  पंचायत समिति की बैठक हुई सम्पन्न।
0
80
WhatsApp Image 2022 09 04 at 09.46.45

पूर्णिया पूर्व प्रखंड में  पंचायत समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

 

पूर्णिया पूर्व प्रखंड स्थित सभागार भवन में पंचायत समिति की  बैठक मंगलवार को संपन्न  हुई  प्रखंड प्रमुख जियाउल हक की अध्यक्षता में बैठक हुआ। सभी विभाग  के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी  बारी बारी से  अपने विभागों के कार्य  के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और सरकार की जो भी योजना है  उन्हें धरातल पर लाने के लिए हरसंभव कहा।

 

 

पंचायती राज पदाधिकारी प्रवीण कुमार भारती ने बैठक को संबोधित करते हुए विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तरीय हर कार्यक्रम पर पंचायत समिति का नियंत्रण होगा अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के विकास के समस्त कार्यो की देखरेख भी पंचायत समिति के अधीन है। और बैठक में प्रखंड क्षेत्र के किसानों को मिलने वाली लाभ, आंगनबाड़ी भवन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सहित अन्य मुद्दे पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और इसमें सुधार लाने के लिए बताया गया।

 

वहीं प्रखंड प्रमुख जियाउल हक ने शिक्षा व्यवस्था पर जोड़ देते हुए उसे सुदृढ करने का बल दिया। एवं शिक्षा पदाधिकारी को प्रखंड के सभी विद्यालय में मध्याह्न भोजन की स्थिति की जायजा लेने को कहा बैठक में प्रखंड उपप्रमुख लालन सिन्हा, पं.स तय्यबा खातून ,जुबेर आलम, मोहम्मद हसन, अर्जुन मंडल, राजस्व अधिकारी मुन्ना कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी शिवप्रकाश , आपूर्ति पदाधिकारी आदित्य कुमार ,सीडीपीओ ग्रामीण गुंजन मौली,प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी  सरद कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित थे

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

‘जबरन शराब पिलाई, नाचने को किया मजबूर’ पूर्णिया में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, गैरेज में पूरी रात चला हैवानियत का खेल

पूर्णिया।बिहार के पूर्णिया जिले से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर राज्य…