4 महिलाओं की मौत पर CM Nitish ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोड़ियर पूर्वी पंचायत में 11 हजार वोल्ट वाली बिजली की जर्जर तार गिर गई. इसमें 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोड़ियर पूर्वी पंचायत में 11 हजार वोल्ट वाली बिजली की जर्जर तार गिर गई. इसमें 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, 2 महिलाएं जख्मी हो गई हैं. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के दौरान महिलाएं खेत में धान की रोपनी कर रही थी. मृतकों पहचान रेनू देवी पति प्रमोद महतो, वीणा देवी पति शत्रुघ्न महतो, रानी देवी पति देसाई महतो, रमिता देवी पति शैलेंद्र महतो के रूप में हुई है. वहीं, घायलों के नाम सुलेखा देवी पति अनिल महतो और मूलेखा देवी पति रविंद्र महतो हैं. 4 महिलाओं की मौत घटना मंगलवार (27 जून) की शाम करीब छह बजे के आसपास की है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त 11,000 वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट कर खेत में गिरा उस वक्त खेत में 14 मजदूर काम कर रहे थे. घटना में घायल हुई महिलाओं को आनन-फानन में रूपौली अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया रेफर कर दिया गया. तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अस्पताल ले जाने के दौरान एक और महिला ने दम तोड़ दिया. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भी पूर्णिया भेजा गया है. एक की घर की रहने वाली सभी मृतक मिली जानकारी के अनुसार ये सभी एक ही घर की रहने वाली थीं. घटना के वक्त मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि जब तार जमीन पर गिरा तो लगातार धमाके जैसी आवाज आती रही. इस दौरान आसपास मौजूद लोग बचाव के लिए आगे नहीं गए नहीं तो और भी मौतें हो सकती थीं. चार मौतों की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. बिजली विभाग को खबर मिलते ही तत्काल लाइन काटी गई. सीएम ने की मुआवजे की घोषणा वहीं, घटना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने ट्वीट किया कि, पूर्णिया के टीकापट्टी थाना अंतर्गत ग्राम गोरियर बहियार में बिजली करंट लगने से धान रोपनी करती हुई 4 महिलाओं की मृत्यु एवं अन्य 2 लोगों के झुलसने की घटना दुःखद. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा. झुलसे लोगों के निःशुल्क इलाज की समुचित व्यवस्था की जाएगी. https://twitter.com/NitishKumar/status/1673892885866102785?s=20
Article Advertisement
India
4 महिलाओं की मौत पर CM Nitish ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा
4 महिलाओं की मौत पर CM Nitish ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोड़ियर पूर्वी पंचायत में 11 हजार वोल्ट वाली बिजली की जर्जर तार गिर गई. इसमें 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोड़ियर पूर्वी पंच

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
1 नवंबर से बदलेंगे GST के नियम, कारोबारियों को पोस्ट-सेल डिस्काउंट और टैक्स रिफंड में मिल सकती है राहत

India
AI एजेंट्स को लेकर बड़ा साइबर खतरा, CERT-In ने भारतीय संगठनों को किया सतर्क

India
दिल्ली में युवा आंदोलन को लेकर बढ़ी हलचल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15187 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6018 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15187 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6018 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
