Home पूर्णिया पुर्णियाँ के बीo कोठी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्स हुआ है। इस वारदात में 2 लोगो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

पुर्णियाँ के बीo कोठी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्स हुआ है। इस वारदात में 2 लोगो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

1 second read
Comments Off on पुर्णियाँ के बीo कोठी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्स हुआ है। इस वारदात में 2 लोगो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
0
387
WhatsApp Image 2021 01 06 at 10.44.35 PM

पुर्णियाँ के बीo कोठी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्स हुआ है। इस वारदात में 2 लोगो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

पुर्णियाँ बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत खूनी खेल में दोनो हत्या एक दूसरे के हत्या के प्रतिशोध में किया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोजमपट्टी का रहने वाले अरुण यादव पेशे से ऑटो ड्राइवर था। वह गाँव के ही महिलाओं को लेकर बिहारीगंज बाजार जा रहा है। गाँव से बाहर निकलने के बाद बिहारीगंज जाने वाली मुख्य सड़क राजघाट के पास हथियारबंद आधा दर्जन अपराधियो ने अरुण यादव को घेर लिया। जिसके बाद सभी महिलाओं को उतारकर नजदीक से गोलियों से छलनी कर दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अरुण यादव कुख्यात बालो यादव गुट का समर्थक बताया जा रहा है।
हत्या की खबर जैसे ही बालो यादव गुट के लोगो को पता चला तो उनलोगों ने शिशवा गाँव मे आए बुच्चन यादव के चचेरे भाई के बेटे रुकसी कुमार को घेरकर गोली मार दी। दोनो की हत्या के बाद दोनों गुटों में काफी तनाव है कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
मालूम हो कि दोनों गुटों के आपसी गैंगवार में अब तक दर्जनों हत्या हो चुकी है। आज हुई घटना में मृतक अरुण यादव की पत्नी की हत्या भी फरवरी माह में गैंगवार में हो चुकी है। जिसका मुख्य अभियुक्त बुच्चन यादव का पुत्र साहिल सौरभ था, जिसे एसटीएफ ने पटना से गिरफ्तार किया था। इस कांड में खुद बुच्चन यादव का भी पैर बम से उड़ गया था, जिसके बाद बंगाल से गिरफ्तार कर उसे भागलपुर जेल भेजा गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
फिलहाल घटना स्थल पर बी.कोठी थानाध्यक्ष सुनील कुमार और रघुवंश नगर ओपी अध्यक्ष महादेव कामती कैम्प किए हुए है। वरीय अधिकारी सारे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। अभी नवनियुक्त एसपी दया शंकर के पदभार ग्रहण किये 2 दिन ही हुए है और 2-2 मडर उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

बिहार में नक्सलियों को बड़ा झटका! बछेड़वा पहाड़ से हथियार और कारतूस बरामद

गया में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता बिहार में नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। गया जिल…