बिहार और बंगाल का आतंक सुशील मोची एनकाउंटर में ढेर, पूर्णिया में STF ने मार गिराया Purnia Encounter News: बिहार के पूर्णिया में एक और कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर हुआ है. एसटीएफ ने इनामी अपराधी सुशील मोची को मार गिराया. पूर्णिया पुलिस और STF ने मिलकर इनामी अपराधी सुशील मोची का एनकाउंटर किया है. पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी में शुक्रवार की रात को मुठभेड़ में कुख्यात सुशील मोची को ढेर किया गया है. सुशील मोची के ऊपर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. बिहार और बंगाल में उसका आतंक था. सुशील मोची जेल से बाहर आया था और बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था. बिहार और बंगाल का था मोस्टवांटेड पूर्णिया पुलिस ने सीमांचल सहित बिहार ओर पश्चिम बंगाल के मोस्ट वांटेड डकैत सुशील मोची का एनकाउंटर किया है. सुशील मोची डकैती के कई कांड का मुख्य आरोपी था.यह एनकाउंटर बायसी थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी में हुआ है. मारे गए अपराधी का नाम सुशील मोची है, जिस पर पुलिस इनाम रखा था. सुशील मोची पर डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज थे. एनकाउंटर की पूरी कहानी… एनकाउंटर की पुष्टि बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार ने की. एसडीपीओ ने बताया बौसी थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की मदद से पूर्णिया पुलिस छापेमारी करने के लिए पहुंची थी. इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी सुशील मोची को गोली लगी जिससे उसकी मौत हुई है. मौत के बाद घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र को भी पुलिस के द्वारा सील कर दिया गया है और लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. कौन था कुख्यात सुशील मोची?
किन अपराधों में रहा हाथ… बता दें कि कटिहार जेल में बंद होने के बाद भी सोना लूटकांड के मुख्य आरोपी सुशील मोची ने अमौर थाना क्षेत्र के खाड़ी महीनगांव के मुखिया के घर डकैती की योजना बनाई थी.पुलिस ने डकैती में शामिल अमौर के असद मदनी व जेल में बंद अपराधी सुशील मोची की पत्नी पूनम देवी को डकैती में लूटी गई राशि व अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पूर्णिया के एसपी हाल में ही जेल से निकला था बाहर मृतक सुशील मोची कुछ माह पहले ही जेल से बाहर निकला था. जेल से बाहर निकलते ही कुख्यात डकैत सुशील मोची पूर्णिया जिले में एक बड़ी घटना की अंजाम देने वाला था. वहीं एनकाउंटर के बाद रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल एवं एसपी कार्तिकेय शर्मा बयासी के ताराबाड़ी पहुंचे. एसपी ने बताया कि पुलिस को सुशील मोची के आने की जानकारी मिली थी. पुलिस को अलर्ट किया गया था. सुशील मोची को रोका गया पर उसने गोली चला दी. पुलिस ने बचाव में गोली चलायी जिससे उसकी मौत हो गयी.
Article Advertisement
Crime
बिहार और बंगाल का आतंक सुशील मोची एनकाउंटर में ढेर, पूर्णिया में STF ने मार गिराया
बिहार और बंगाल का आतंक सुशील मोची एनकाउंटर में ढेर, पूर्णिया में STF ने मार गिराया Purnia Encounter News: बिहार के पूर्णिया में एक और कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर हुआ है. एसटीएफ ने इनामी अपराधी सुशील मोची को मार गिराया. पूर्णिया पुलिस और STF ने मिलकर इनामी अपराधी सुशील मोची का एनकाउंटर किया है. पूर्णि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Seemanchal
अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्ती

Entertainment
Nani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
