Home पूर्णिया आत्मा ने किसानों को दी खेती की जानकारी.

आत्मा ने किसानों को दी खेती की जानकारी.

0 second read
Comments Off on आत्मा ने किसानों को दी खेती की जानकारी.
0
231

आत्मा ने किसानों को दी खेती की जानकारी.

पूर्णिया पूर्व प्रखंड के डिमिया छतरजान पंचायत स्थित बिलरिया गांव में सोमवार को 12 स्वयं सहायता समूह की महिला एवं पुरुष किसान की बैठक की गई। जिसमें स्थानीय जिला पार्षद विवेका यादव, मुखिया प्रदीप साह, आत्मा उपनिदेशक हरी मोहन मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए आत्मा के उप निदेशक ने आत्मा से किसानों को होने वाले फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मा के तरफ से कृषि आधारित प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है। कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए नियम एवं शर्तों के मुताबिक स्वयं सहायता समूह को ऋण की भी सुविधा प्रदान करता है। वहीं जिला पार्षद ने सभी समूह के सदस्यों को बचत करने एवं उसका उचित उपयोग कर कृषि क्षेत्र में लाभ लेने के बारे में जानकारी दी। मुखिया प्रदीप साह ने कहा कि पंचायत स्तर पर कृषि आधारित योजनाओं का लाभ समूह में जुड़े किसान को दिया जाएगा। कृषि सलाहकार रविंद्र कुमार गुप्ता, समन्वयक गंगेश मिश्र, नवीन कुमार, मनोज कुमार मंडल ने भी अपनी बात रखी। मौके पर समूह के सदस्य समरजीत सिंह, अर्जुन सिंह, मनोज सिंह, अशोक सिंह, अजय सिंह, भोला राय, संजू देवी, कुंदन साह, संतोष सिंह, राजकुमार रावत, सोनम कुमारी, रुकमणी देवी, मंजू देवी, मंजुला देवी, रीता देवी आदि मौजूद थे।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…